facebookmetapixel
Advertisement
भारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,050 के आसपास; फार्मा इंडेक्स 2% चढ़ापेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ा

धान के समर्थन मूल्य पर 50 रुपये का बोनस मंजूर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:08 AM IST

केंद्र सरकार ने गुरुवार को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 50 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है।


मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में धान की खरीद बढ़ाने की कोशिशों के तहत सरकार ने यह फैसला किया है। बोनस की इस घोषणा से अब धान की सामान्य किस्म के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 850 की बजाय 900 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।

धान की सबसे बढ़िया किस्म ग्रेड ‘ए’ की कीमत भी अब 880 की बजाय 930 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्यौगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक संपन्न होने के बाद बताया कि मंत्रिमंडल ने तय किया है कि अब धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा 50 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

सिब्बल ने बताया कि धान की बिक्री और इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए इस बोनस की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि लगभग एक पखवाड़े पहले ही खरीफ के नए विपणन सत्र की शुरुआत हुई है। कई राज्य की मंडियों से मिली सूचना में पहले बताया गया था कि बोनस के इंतजार में धान बेचने के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी का अब तक अभाव है।

गुरुवार तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक विभिन्न मंडियों में 63 लाख टन धान पहुंचा है जिसमें से 56 लाख टन की खरीद भारतीय खाद्य निगम ने की है। हालांकि पिछले साल अब तक इन मंडियों में करीब 75.33 लाख टन धान पहुंचा था जिसमें से 56 लाख टन धान की खरीद एफसीआई ने की थी।

अधिकारियों के मुताबिक हालांकि मंडियों में धान की आवक इस बार कम हुई है पर खरीदारी के लिहाज से इस बार का प्रदर्शन बेहतर रहा है। मालूम हो कि पिछले साल केंद्र सरकार ने करीब 2.85 करोड़ टन धान की खरीद की थी। वैसे पिछले साल धान का उत्पादन 9.6 करोड़ टन रहा था।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement