facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

निर्यात मांग से जौ में आया उछाल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:12 PM IST

स्टॉकिस्ट की खरीदारी और विदेशों से मांग निकलने के चलते जौ वायदा गुरुवार को 1142 रुपये प्रति  क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया।


वैसे उम्मीद है कि जब इस फसल की आवक शुरू  होगी तो जौ की कीमतें लुढ़केंगी। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, इसमें तेजी जारी रहेगी।उधर, कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर विदेशों से मांग इसी तरह जारी रही तो फिर कीमतों में गिरावट शायद ही देखने को मिले। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते से इसकी आवक पूरे रफ्तार शुरू हो जाएगी।


कुछ हफ्ते पहले तक अच्छी पैदावार और निर्यात की कम मांग के चलते व्यापारी जौ की कीमत में तेजी का अनुमान नहीं लगा रहे थे। उनका कहना था कि इसमें गिरावट का रुख देखा जा सकता है।वैसे इस फसल की आवक शुरू हो गई है, लेकिन अप्रैल में इसकेरफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में राजस्थान की मंडियों में इसकी आवक करीब 50 हजार बैग (80 किलो प्रति बैग) की हो रही है और अगले हफ्ते तक इसके एक लाख बैग तक पहुंचने की उम्मीद है।


जयपुर के एक व्यापारी अभिषेक गोयल ने बताया कि कांडला पोर्ट से इसका निर्यात शुरू हो गया है, जो वर्तमान आवक का करीब आधा हिस्सा है। सूत्रों का कहना है कि स्टॉकिस्ट आम तौर अप्रैल-मई में बाजार में प्रवेश करते हैं, लेकिन इस बार वे बाजार पहुंच चुके हैं और यही वजह है कि जौ की कीमतें बढ़ रही हैं।


मुंबई स्थित जौ विशेषज्ञ ने बताया कि मई-जून में जौ के दौरान निर्यात मांग में बढ़ोतरी होगी और यही वजह है कि स्टॉकिस्ट अभी से माल जमा करने में जुट गए हैं। व्यापारियों का हालांकि कहना है कि अगर निर्यात नहीं हुआ तो जौ की कीमत घटकर 900 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ जाएगी।


इससे पहले कहा गया था कि पश्चिमी एशियाई देशों के सप्लायर यूक्रेन में जौ निर्यात से पाबंदी हटा ली गई है। यह पाबंदी पिछले साल लगाई गई थी। इस कारण पश्चिम एशिया के देश भारत से माल खरीदने लगे थे इसकी कीमत 1300 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement