facebookmetapixel
Advertisement
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्सा

अयस्क की कीमत में कटौती की अपील

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:12 PM IST

स्टील उत्पादन का मुख्य कच्चा माल यानी लौह अयस्क की बढ़ती कीमत से सरकार परेशान है।


सरकार लौह अयस्क खनन से जुड़ी कंपनियों से इसकी कीमत कम करने की अपील करने जा रही है ताकि 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी महंगाई की दर को काबू में लाया जा सके। वाणिज्य सचिव जी. के. पिल्लई ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आगामी एक अप्रैल को लौह अयस्क खनन से जुड़ी कंपनियों के अफसरान सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।


लौह अयस्क के साथ-साथ अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमत ने पूरी दुनिया में मुद्रास्फीति की दर में इजाफा कर दिया है। इसी वजह से सरकारें निर्यात पर विराम लगा रही, आयात बढ़ा रही है और देसी जरूरतें पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रख रही है।


जनवरी में यूपीए सरकार ने स्टील निर्माताओं से स्टील की कीमतें कम करने की अपील की थी और गेहूं, चावल और खाद्य तेल आदि के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी ताकि महंगाई पर काबू पाया जा सके। टाटा स्टील लिमिटेड समेत स्टील बनाने वाली दूसरी कंपनियों ने सरकार से लौह अयस्क के निर्यात पर पाबंदी लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि लौह अयस्क की कीमत लगातार छठे साल बढ़ोतरी के रास्ते पर है।


चीन के बाद अर्थव्यवस्था में तेज रफ्तार से बढ़ोतरी कर रहा भारत 2012 तक अपनी स्टील कपैसिटी 12.4 करोड़ टन तक बढ़ाना चाहता है। ऐसे में रामविलास पासवान के मुताबिक, लौह अयस्क के निर्यात पर पाबंदी लगानी ही होगी। पिछले साल मार्च में सरकार ने 62 फीसदी से कम फेरस वाले लौह अयस्क के निर्यात पर 50 रुपये प्रति टन का टैक्स लगाया था जबकि इसके अलावा दूसरी तरह के लौह अयस्क पर 300 रुपये प्रति टन का। भारत के पास 25 खरब टन का लौह अयस्क भंडार है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement