facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

कृषि जिंसों पर पड़ेगी आर्थिक मंदी की तगड़ी मार : खटुआ

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:01 AM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी की मार से कृषि जिंसों का वायदा कारोबार भी अछूता नहीं रहेगा। वायदा बाजार आयोग के चेयरमैन बी सी खटुआ ने ऐसी आशंका जताते हुए कहा कि इनके कारोबार में तकरीबन 50 फीसदी की कमी हो सकती है।


खटुआ ने बताया कि 2006-07 में कृषि उत्पादों का कुल कारोबार 13 लाख करोड़ रहा था पर इस साल आशंका है कि यह 6.5 लाख करोड़ तक सिमट जाएगा। खटुआ ने एक बार फिर उम्मीद जताई कि सरकार निलंबित कृषि जिंसों के कारोबार को जल्द ही दुबारा शुरू कर सकती है। इसकी वजह उन्होंने इन जिंसों की कीमतों में हुई उल्लेखनीय कमी को बताया।

उन्होंने कहा कि कीमतों में कमी का ये हाल है कि अभी गेहूं की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी नीचे चली गई है। गौरतलब है कि रबर, चना, सोयाबीन तेल, आलू, गेहूं, चावल, अरहर और उड़द की कीमतों में खासी बढ़ोतरी के चलते इनका वायदा कारोबार निलंबित कर दिया गया है।

देश के कुल वायदा कारोबार में सर्राफा उत्पादों की हिस्सेदारी 42 और कृषि उत्पादों की 23 फीसदी की होती है। खटुआ ने कहा कि वायदा कारोबार में निजी इक्विटी फंडों को उतरने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसकी बजाय संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने स्वीकार किया कि प्रमुख वित्तीय संस्थाओं, बैंकों, म्युचुअल फंडों और संस्थागत निवेशकों की भागीदारी की अनुमति न होने के चलते इस समय बाजार में तरलता की कमी हो गयी है। खटुआ के मुताबिक, म्युचुअल फंड जैसे कमोडिटी फंड को अनुमति देने के लिए प्राथमिक काम पूरा हो चुका है।

फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (रेगुलेशन) एक्ट में संशोधन होते ही इसकी अनुमति मिल जाएगी। ऊर्जा और धातु कंपनियों की शिकायत रही है कि सभी पेट्रोलियम उत्पादों के वायदा अनुबंध भारतीय बाजारों में मौजूद नहीं हैं जिसके कारण उन्हें दिक्कतें होती हैं।

Advertisement
First Published - October 21, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement