facebookmetapixel
Advertisement
Bank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांव

आभूषण निर्यात में उपलब्धि

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:43 PM IST

वर्ष 2007-08 के दौरान रत्न व आभूषण के क्षेत्र के निर्यात में दो अंकों में हुई बढ़ोतरी ने तमाम नकारात्मक अटकलों को झुठला दिया है।


रुपये में मजबूती, विश्व स्तर पर आर्थिक विकास दर में कमी, जीएसपी प्रणाली में नरमी व अमेरिकी सरकार द्वारा रत्न निर्यातकों को राहत देने के बावजूद भारत के रत्न व आभूषण निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 


वर्ष 2007-08 के दौरान रत्न व आभूषण के कुल निर्यात में वर्ष 2006-07 के मुकाबले 22.27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 2007-08 वित्तीय वर्ष में कुल निर्यात 20.89 बिलियन डॉलर यानी कि 84,058.19 करोड़ रुपये का रहा तो 06-07 के दौरान यह 17.1 बिलियन डॉलर यानी कि 77,100.12 करोड़ रुपये का रहा।


वित्तीय वर्ष 2007-08 में सोने के आभूषण के निर्यात में 8.07 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस दौरान यह निर्यात 5,622.41 मिलियन डॉलर का रहा तो वर्ष 2006-07 के दौरान यह 5,202 मिलियन डॉलर का था।


वर्ष 2006-07 के दौरान रंगीन रत्नपत्थर का निर्यात 246.4 मिलियन डॉलर का रहा तो 2007-08 में यह बढ़कर 276.42 मिलियन डॉलर का हो गया।



कट एंड पॉलिस्ड डायमंड के मामले में भारत से सबसे अधिक निर्यात चीन को होने लगा है। पहले अमेरिका इसका सबसे बड़ा आयातक था। भारत से कुल निर्यात का 35 फीसदी हिस्सा चीन को हो रहा है।


भारत से आयात करने के मामले में 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है तो 13 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ यूएई  तीसरे नंबर पर है।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement