facebookmetapixel
Advertisement
भीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियम

स्टार्टअप, ईसॉप को मिलेगा प्रोत्साहन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:29 PM IST

वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2022-23 में गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों से होने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर अधिभार 15 प्रतिशत के स्तर पर सीमित कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे अधिक शुद्ध-संपत्ति वाले व्यक्तियों, उद्यम पूंजी फर्मों द्वारा स्टार्टअप में और अधिक प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा शीर्ष प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने के लिए स्टार्टअप द्वारा ईसॉप (कर्मचारी स्टॉक विकल्प) के उपयोग में इजाफा होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है ‘सूचीबद्ध इक्विटी शेयरों, इकाइयों आदि पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभों पर 15 प्रतिशत का अधिकतम अधिभार देय होता है, जबकि अन्य दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ श्रेणीबद्ध अधिभार के अधीन होता है, जो 37 प्रतिशत तक चला जाता है। मैं किसी भी प्रकार की परिसंपत्तियों के हस्तांतरण से उत्पन्न दीर्घकालिक पूंजीगत लाभों पर अधिभार को 15 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक निर्धारित करने का प्रस्ताव करती हूं।’
कराधान संबंधी विशेषज्ञों ने कहा कि इस कदम का असर व्यक्तिगत निवेशकों और किसी कंपनी के शेयर रखने वाले स्टार्टअप कर्मचारियों पर अधिक होगा तथा उद्यम पूंजी फर्मों और स्टार्टअप में निवेश करने वाली कंपनियों के लिए असर कम रहेगा।
प्रबंधन परामर्श फर्म बीडीओ इंडिया के एसोसिएट पार्टनर हैरी पारिख ने कहा कि अगर आप गणित करें, तो यह बताता है कि बचत की मात्रा पर्याप्त हो सकती है। मान लीजिए कि पांच करोड़ रुपये का एलटीसीजी था, तो वर्तमान में प्रभावी दर 28.50 प्रतिशत होती है। अब यह घटकर 23.92 प्रतिशत रह गई है।
वीसी फर्म 3वन4 कैपिटल के मैनेजिंग पार्टनर सिद्धार्थ पाई ने कहा कि 25 से 37 प्रतिशत अधिभार का दायरा कुछ बजट पहले पेश किया गया था। आज घोषित किए गए बदलाव से स्टार्टअप के संस्थापकों, कर्मचारियों और घरेलू वीसी को गैर-सूचीबद्ध शेयर बेचने में मदद मिलेगी, जिससे बदले में और अधिक निवेश का अच्छा चक्र स्थापित होगा।
उन्होंने कहा कि ईसॉप धारकों के लिए यह बदलाव सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध प्रतिभूतियों के बीच कर समानता कीलंबे समय से अपेक्षित मांग की दिशा में एक कदम है। प्रतिभा को आकर्षित करने और बनाए रखने के उपाय के तौर पर इससे ईसॉप को बढ़ावा मिलेगा और भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में रुपये की पूंजी भागीदारी में इजाफा होगा।
केंद्रीय बजट 2022-23 में स्टार्टअप क्षेत्र को दिया गया एक अन्य कराधान लाभ यह है कि कर प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि ऐसा नहीं लगता है कि कर प्रोत्साहन के वर्तमान ढांचे के साथ मौजूद मसलों पर अब तक ध्यान दिया गया हो।
सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है ’31 मार्च, 2022 से पहले स्थापित पात्र स्टार्टअप को निगमन के दस वर्षों में से लगातार तीन वर्षों के लिए कर प्रोत्साहन दिया गया था। कोविड महामारी के मद्देनजर मैं ऐसा कर प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए पात्र स्टार्टअप के निगमन की अवधि एक और वर्ष यानी 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाने का प्रस्ताव करती हूं।’

Advertisement
First Published - February 1, 2022 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement