facebookmetapixel
Advertisement
चीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौकेहोर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझएफडी पर 7.20% तक ब्याज, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने बदलीं दरें2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तार

संसद, सांसद और सांसद निधि

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:12 AM IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सरकारी खजाने में सबसे ज्यादा न केवल आय कर जमा कराती है बल्कि दूसरी तरह के करों में भी उसका योगदान सर्वाधिक है।
जहां दिल्ली से सात सांसद चुने जाते हैं वहीं मुंबई से छह सदस्य चुन कर संसद पहुंचते हैं। कहा जा सकता है कि सांसद निधि के रूप में सबसे ज्यादा पैसा मुंबई में ही आता है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान (2004-2009) मुंबई के सांसदों को कुल 154.45 करोड़ रुपये बतौर सांसद निधि  प्राप्त हुए। इसमें से यहां के सांसदों ने 140.61 करोड़ रुपये खर्च किए।
लोकसभा चुनाव 2004 में मुंबई की छह सीटों में से पांच में कांग्रेसी उम्मीदवार सफल हुए थे, जबकि एक पर शिवसेना भगवा फहराने में सफल हुई थी। इन सांसदों के फंड को देखकर पता चलता है कि सबसे कम फंड लाने और खर्च करने वाले उत्तर मुंबई के कांग्रेसी सांसद गोविंदा रहे हैं।
गोविंदा कुल निधि का सिर्फ 87 फीसदी ही खर्च कर पाये, जबकि सबसे ज्यादा फंड लाने और खर्च करने वालों में शिवसेना के सांसद मोहन रावले आगे रहे हैं। पांच साल के दौरान रावले को सांसद निधि के माध्यम से सबसे ज्यादा 27.24 करोड़ रुपये मिले। रावले ने इसमें से लगभग 95 फीसदी रकम खर्च की है।
सांसदों को सांसद निधि से मिली रकम और खर्च का विवरण सूचना के अधिकार के तहत चेतन कोठारी ने हासिल किया। कोठारी के अनुसार सांसदों ने लगभग 90 फीसदी रकम खर्च की है जो बहुत ही अच्छी स्थिति मानी जा सकती है, लेकिन यहां यह देखने वाली बात है कि फंड का खर्च क्या सही तरीके से किया गया है?
लगभग सभी सांसदों ने सबसे ज्यादा पैसा झोपड़-पट्टी इलाकों में खर्च किया है। उसमें भी शौचालयों के निर्माण और साफ सफाई में खर्च दिखाया गया है। कोठारी के अनुसार अब लोगों को तय करना चाहिए की उनके सांसद जितनी रकम खर्च करने की बात कर रहे है, उसमें कितनी सच्चाई है।
फंड लाने और खर्च करने के मामले में फिसड्डी साबित हुए कांग्रेसी सांसद गोविंदा। हालांकि इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने के लिए नहीं उतरे हैं, उनकी जगह कांग्रेस ने उत्तर भारतीय नेता संजय निरुपम को मैदान में उतारा है।
गोविंदा आहूजा (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 48,271
सांसद निधि: 23.60 करोड़ रुपये
खर्च:  20.71 करोड़ रुपये
प्रिया दत्त (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 1,72,043
सांसद निधि: 26.76 करोड़ रुपये
खर्च:  25.63 करोड़ रुपये
एकनाथ गायकवाड (कां.)
जीत का अंतर: 13,329
सांसद निधि :  23.81 करोड़ रुपये
खर्च:   22.60 करोड़ रुपय
मोहन रावले (शिवसेना)
जीत का अंतर: 22,188
सांसद निधि:  27.24 करोड़ रुपये
खर्च:   25.87 करोड़ रुपये
गुरूदास कामत (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 99,400
सांसद निधि:  26.20 करोड़ रुपये
खर्च:   22.59 करोड़ रुपये
मिलिंद देवड़ा (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 10,246
सांसद निधि: 26.84 करोड़ रुपये
खर्च:   23.21 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - April 13, 2009 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement