facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

सरकार को वरिष्ठ नागरिकों से मिलेंगे 75,000 करोड़ रुपये!

Advertisement

इससे वित्त वर्ष 24 के लिए शुद्ध उधारी के लक्ष्य 11.8 लाख करोड़ रुपये को पार नहीं करने के लक्ष्य में मिलेगी मदद

Last Updated- February 17, 2023 | 8:30 PM IST
senior citizen

केंद्रीय बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम निवेश की सीमा बढ़ाकर 30 लाख रुपये किए जाने से 75,000 करो़ड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि इससे सरकार को 2023-24 के लिए अनुमानित शुद्ध बाजार उधारी 11.8 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य में रहने की मदद मिलेगी। केंद्रीय बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम राशि को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के अंतर्गत 50 लाख खाते हैं। इनमें से पांच लाख खाते 15 लाख रुपये की अधिकतम सीमा तक पहुंच चुके हैं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘यदि खाता धारकों में केवल 10% अपनी बचत को 30 लाख रुपये तक ले जाते हैं तो इससे 75,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। रेलवे, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राज्य सरकारों को जिस तरह से धन आवंटित किया गया है, ऐसे में सरकार को बाजार का रुख करने की कोई जरूरत नहीं होगी।’

सूत्र ने कहा, ‘इसका परिणाम यह होगा कि अगले वित्त वर्ष में 11.8 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध उधारी के लक्ष्य से ज्यादा उधार नहीं लेना होगा।’ सरकार ने बजट में अगले वित्त वर्ष में 2.6 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड पूंजीगत व्यय की घोषणा की थी। इसमें सरकार की हिस्सेदारी 2.4 लाख करोड़ रुपये होगी जो अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि 2013-14 की तुलना में आवंटन 9 गुना अधिक था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लिए आवंटन बढ़ाकर 1.62 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 8:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement