facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

बॉन्ड प्रतिफल को सरकारी उधारी से लगे पंख

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:29 PM IST

केंद्र सरकार द्वारा सकल बाजार उधारी के आंकड़ों में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी की आस में बॉन्ड प्रतिफल में उल्लेखनीय तेजी आई है। केंद्रीय बजट में अगले वित्त वर्ष के दौरान सकल बाजार उधारी के लिए 14.95 लाख करोड़ रुपये का अनुमान जाहिर किए जाने से उत्साहित दस वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल 6.85 फीसदी पर बंद हुआ जो इससे पहले 6.68 फीसदी पर बंद हुआ था।
सरकार अगले वित्त वर्ष के दौरान लघु बचत मद में 5.67 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी जबकि चालू वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 6.78 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे सरकार को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.4 फीसदी पर राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
साल 2022-23 में शुद्ध उधारी 11.19 लाख करोड़ रुपये होगी जो इस वित्त वर्ष के लिए 7.76 लाख करोड़ रुपये रही। फिलहाल आंकड़े बाजार की अपेक्षाओं से कहीं अधिक 10 से 13 लाख करोड़ रुपये के दायरे में हैं। उधारी के आंकड़ों में तेजी से आरबीआई कर भूमिका में नए सिरे से संतुलन स्थापित होगा। ऐसे में समावेशी नीतियों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। आरबीआई द्वारा नकदी प्रवाह को छोडऩे के कारण बॉन्ड प्रतिफल में पहले ही काफी तेजी आ चुकी है।
अब आरबीआई के सक्रिय सहयोग के बिना प्रतिफल में तेजी दिख सकती है। इससे वैश्विक महामारी के बाद उधारी लागत को कम रखते हुए वृद्धि को रफ्तार देने संबंधी आरबीआई की कोशिश बेकार हो सकती है। हालांकि यदि आरबीआई बॉन्ड की खरीदारी करता है तो प्रणाली में नकदी प्रवाह बढ़ेगा।
बैंक ऑफ अमेरिका के ट्रेजरी प्रमुख जयेश मेहता ने कहा, ‘ये आंकड़े काफी चुनौतीपूर्ण हैं। इस प्रकार की उधारी के लिए बॉन्ड बाजार को अतिरिक्त खरीदार की आवश्यकता होगी। ऐसे में आरबीआई प्रतिफल और उधारी कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए अभिनव तरीके तलाशने की कोशिश कर सकता है।’
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी हर्षद पाटिल ने कहा, ‘सकल उधारी का आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से कहीं अधिक था।’ उन्होंने कहा, ‘निर्धारित आय वाले बाजार को आगामी दिनों में इसके लिए वित्तीय ढांचे के संबंध में कहीं अधिक स्पष्टता की दरकार होगी।’ आगामी दिनों में प्रतिफल पर दबाव बरकरार रहने के आसार हैं लेकिन यह सब आरबीआई के रुख पर निर्भर करेगा। अन्यथा 10 वर्षीय प्रतिफल 7.50 फीसदी को पार कर सकता है।

Advertisement
First Published - February 1, 2022 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement