facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

वित्त मंत्रालय 12 अक्टूबर से शुरू करेगा बजट की कवायद

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:53 AM IST

वित्त मंत्रालय 2022-23 का सालाना बजट तैयार करने की कवायद 12 अक्टूबर से शुरू करेगा। सोमवार को एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। वर्तमान सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह चौथा बजट होगा। केंद्रीय बजट 1 फरवरी, 2022 को पेश किए जाने की संभावना है, जैसा कि पिछले कुछ साल से किया जा रहा है।
बजट का ध्यान आर्थिक वृद्धि को गति देने पर होगा। साथ ही कोविड महामारी की तीसरी लहर के खतरों के बीच राजकोषीय विवेक भी बरकरार रखना होगा। आर्थिक मामलों के विभाग के बजट संभाग की ओर से जारी बजट अधिसूचना (2022-23) के मुताबिक बजट के संशोधित अनुमान पर चर्चा के लिए बैठक 12 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगी।
इस साल की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि अंतिम बजट आवंटन कुल मिलाकर वित्तीय स्थिति और संबंधित मंत्रालयों की क्षमता को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
सभी केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त सचिवों को कहा गया है कि वह अग्रिम तैयारी करें और सभी योजनाओं पर आवंटन संबंधी ब्योरा केंद्रीय गृह मंत्रालय को मुहैया कराया जाए।
इसमें कहा गया है कि केंद्रीय सेक्टर और केंद्र द्वारा प्रायोजित परियोजनाओं सहित सभी श्रेणी के व्यय पर विचार किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि व्यय सचिव जब अन्य सचिवों और वित्तीय सलाहकारों से चर्चा पूरी कर लेंगे तो 2022-23 के बजट अनुमान को अनंतिम रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 20, 2021 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement