facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

कांग्रेस ने बजट को बिहार केंद्रित बताया

Advertisement

चिदंबरम बोले- बजट में आर्थिक सुधार की कमी, 8% वृद्धि दर हासिल करने में नाकाम रह सकती है सरकार

Last Updated- February 01, 2025 | 11:15 PM IST
Budget 2025

कांग्रेस ने केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना की है। मुख्य विपक्षी दल ने इसे देश के 3.2 करोड़ मध्य वर्गीय करदाताओं और बिहार में 7.65 करोड़ मतदाताओं को लुभाने के प्रयासों पर केंद्रित बताया। बिहार में इसी साल के अंत में चुनाव होंगे। पार्टी ने कहा कि शेष भारत को बजट से बहुत कम दिया गया है। तमिलनाडु के एमके स्टालिन और कर्नाटक के उनके समकक्ष सिद्धरमैया समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके राज्यों की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बजट की आलोचना की और इसे बिहार केंद्रित करार दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार ने अपनी आर्थिक समीक्षा में सरकार को बहुत ही अच्छी सलाह दी थी, लेकिन न तो वित्त मंत्री और न ही प्रधानमंत्री ने उनकी सलाह पर ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 1991 तथा 2004 की तरह आर्थिक सुधार करना नहीं चाहतीं हैं। इस बजट में सिर्फ मध्य वर्ग व बिहार के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास हुआ है और शेष भारत को सिर्फ सांत्वना दी गई है। चिदंबरम के अनुसार, यह सरकार पुराने ढर्रे पर चलती रहेगी, जिससे आगामी वित्त वर्ष में 6 या 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर ही देखने को मिलेगी जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जरूरी 8 प्रतिशत की वृद्धि दर से बहुत कम है।

चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ‘बजट से यह स्पष्ट है कि भाजपा करदाता मध्य वर्ग और बिहार के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रही है।’ उन्होंने कहा, ‘इन घोषणाओं का स्वागत मध्य वर्ग के 3.2 करोड़ करदाता और बिहार के 7.65 करोड़ मतदाता करेंगे। बाकी भारत के लिए वित्त मंत्री के पास केवल सांत्वना भरे शब्द थे।’

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement