facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

जापान-जर्मनी की तर्ज पर चलेगी बुलेट ट्रेन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:01 AM IST

अंतरिम रेल बजट पेश करने के दौरान रेल मंत्री लालू प्रसाद किसी नई बड़ी परियोजना की घोषणा से आज दूर ही रहे।
जापान और जर्मनी की तर्ज पर देश में तेज रफ्तार ‘बुलेट ट्रेन’ दौड़ाने के सपने को साकार करने के लिए रेल मंत्री लालू प्रसाद ने आज देश के कई महत्वपूर्ण रूट पर बुलेट ट्रेन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन शुरू करने का ऐलान किया।
लालू ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर, अहमदाबाद-मुंबई, पुणे-हैदराबाद, विजयवाड़ा-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलरु-एर्णाकुलम और हावड़ा-हल्दिया के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन का कार्य चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली से पटना के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।
 लोकसभा में 2009-10 का अंतरिम रेल बजट पेश करते हुए लालू प्रसाद ने कहा, ‘जापान जर्मनी और फ्रांस में 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों को मैंने देखा है। 2007-08 के बजट भाषण में मैंने देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यकतानुसार बुलेट ट्रेन चलाने के लिए व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन कराने की घोषणा की थी।’
रेलमंत्री लालू प्रसाद ने आज मुंबई से दादरी के बीच प्रस्तावित पश्चिमी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण इसी महीने शुरू किए जाने की घोषणा की। लालू ने अंतरिम रेल बजट पेश करते हुए कहा कि पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दोहरी लाइन के निर्माण कार्य डेहरी ऑन सोन के निकट दस फरवरी से शुरू कर दिया गया है।
पश्चिम बंगाल की जनता और सरकार को खुश करने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों की विशेष मांग पर बर्नपुर और हावड़ा-स्थित बर्न स्टैंडर्ड को रेल मंत्रालय के हाथों सौंपने पर विचार किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय ने भागलपुर एवं थावे में नया रेल डिवीजन बनाने का निर्णय किया है। भारतीय रेल के नेटवर्क के विस्तार के लिए लालू प्रसाद ने 25 सर्वेक्षण करवाने का प्रस्ताव भी रखा। रेल मंत्री ने बताया कि 14 नई लाइनों, तीन के गेज परिवर्तन और आठ रेल लाइनों के दोहरीकरण को लेकर सर्वेक्षण किए जाएंगे।
गुजरात के सूरत और भरूच जिले के पलेज, पनोली, कोसांबा, दिल्ली क्षेत्र के रोशनारा गाडर्ेन और सुल्तानपुरी, पंजाब के लुधियाना के शास्त्रीनगर और मॉडल टाउन तथा तमिलनाडु के वसरपदी में पुल के नीचे सड़क और पुल के ऊपर सड़क निर्माण को तरजीही तौर पर निपटाने के लिए चिह्नित किया गया है।
इन्हें बराबर-बराबर लागत बंटवारे के आधार पर पूरा किया जाएगा। रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो के दम दम से दक्षिणेश्वर तक के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता मेट्रो के विस्तार के लिए लागत में 50 फीसदी के योगदान के लिए हामी भर दी है।

Advertisement
First Published - February 13, 2009 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement