facebookmetapixel
Advertisement
भारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरननई जीडीपी सीरीज में कृषि की रफ्तार सुस्त, FY26 में वृद्धि घटकर 2.4% रहने का अनुमानFY26 के लिए राजकोषीय घाटा बढ़कर 4.5% और ऋण जीडीपी अनुपात 58% होगाजीडीपी संशोधन सही कदम कई सवालों के जवाब बाकी: प्रणव सेनखपत मांग पटरी पर लौटने के संकेत, FY26 में PFCE बढ़कर 7.7% रहने का अनुमान; सरकारी व्यय स्थिरEditorial: क्या सब्सिडी की राजनीति देश की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रही है?

अब छोटे शहरों में भी Lamborghini ने बनाया एंट्री का प्लान, कंपनी के हेड ने बताई ये वजह

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 3:22 PM IST
Luxury car makers are preparing to fill the space in small towns

इटली की वाहन विनिर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी (Lamborghini)भारत के शीर्ष शहरों में पकड़ बनाने के बाद अब व्यापार वृद्धि के लिए अपेक्षाकृत छोटे शहरों के ग्राहकों को लक्ष्य बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्पोर्ट्स कार विनिर्माता देश की आर्थिक वृद्धि, फर्स्ट जेनरेशन के उद्यमियों के उदय और भविष्य की व्यापार वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर उत्साहित है।

Lamborghini India के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि कुछ साल पहले तक ज्यादातर मांग बड़े शहरों या महानगरों तक केंद्रित थी लेकिन अब यह दायरा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, “हमने एक कार्यक्रम शुरू किया है और 100 शहरों में अपने संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाई है। आज भारत के 50 शहर ऐसे हैं जहां Lamborghini मिल जाएगी और पहली और दूसरी श्रेणी के ये शहर कारोबार में 25 प्रतिशत योगदान देते हैं। इसलिए ये शहर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।”

Lamborghini ने भारत में अपना व्यापार 2007 में शुरू किया था। पिछले साल उसने भारत में 92 गाड़ियां बेचीं, जो 2021 में 69 गाड़ियों की बिक्री से 33 प्रतिशत ज्यादा था।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement