facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

GST 2.0: नए रेट्स से कार, बाइक खरीदारों को होगा फायदा? क्या कहते हैं इंडस्ट्री के दिग्गज

Advertisement

कई कंपनियों को डर है कि जीएसटी परिषद की अंतिम मंजूरी मिलने तक ग्राहक कारों और दोपहिया वाहनों की खरीद टाल सकते हैं, जिससे उन्हें फायदा मिल सकता है।

Last Updated- August 23, 2025 | 8:56 AM IST
Cars (Auto Sector)

मंत्रिसमूह द्वारा 5 और 18 प्रतिशत की नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था को मंजूर किए जाने तथा 12 और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म करने से वाहन कंपनियां इसके तत्काल प्रभाव को लेकर बंटी हुई दिखती हैं। कई कंपनियों को डर है कि जीएसटी परिषद की अंतिम मंजूरी मिलने तक ग्राहक कारों और दोपहिया वाहनों की खरीद टाल सकते हैं, जिससे उन्हें फायदा मिल सकता है।

मारुति सुजूकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि वर्तमान में कारों पर 28 प्रतिशत जीएसटी है और बड़ी कारों की खरीद पर उपकर लगने से कुल बोझ 40 से 45 प्रतिशत हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘अब केवल दो स्लैब होने से जीएसटी तार्किक रूप से 18 प्रतिशत रह जाता है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बड़ी कारों पर उपकर रहेगा या नहीं। अगर इसे हटा दिया जाता है तो छोटी और बड़ी कारों पर एक ही जीएसटी लगेगा। अभी छूट काफी ज्यादा है। इसलिए जीएसटी की चर्चा के बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं। यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि खरीदारी स्थगित होने से बिक्री पर वाकई असर पड़ेगा या नहीं।’

Also Read: GST reforms: 5% और 18% स्लैब – आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

भार्गव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जीएसटी परिषद लंबे समय तक अनिश्चितता से बचने के लिए जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी। हालांकि विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि अगर बड़ी कारों पर उपकर हटा दिया जाता है तो बड़ी कारों के मुकाबले छोटी कारों का आकर्षण कम हो जाएगा। फिर भी कई लोगों का मानना है कि इस बदलाव से इस क्षेत्र की कुल बिक्री बढ़ेगी। दोपहिया वाहन उद्योग अब भी बंटा हुआ है। बजाज ऑटो के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के कम जीएसटी के ऐलान के बावजूद उन्हें ग्राहकों के खरीदारी में देरी करने का कोई संकेत नहीं दिखा है।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement