facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Alto और Wagon R होंगी सस्ती, कंपनी के चेयरमैन ने कहा- ₹67,000 तक घटेंगी कीमतें

Advertisement

मारुति सुजूकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि कारों की कीमतों में 9 फीसदी की कमी आ सकती है। इसमें परिवहन लागत और डीलर मार्जिन शामिल नहीं है जो अच्छा-खासा होता है

Last Updated- September 05, 2025 | 8:30 AM IST
Maruti Suzuki
Representational Image

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद द्वारा सैकड़ों उपभोक्ता वस्तुओं पर कर घटाने की मंजूरी के बाद मारुति सुजूकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि ऑल्टो 40,000 से 50,000 रुपये और वैगन आर 60,000 से 67,000 रुपये तक सस्ती हो सकती है।

परिषद के इस फैसले से 1200 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली और 4 मीटर से ज्यादा लंबी कारों की मांग बढ़ेगी क्योंकि उपकर हटने से अहितकर दर अब घटकर 40 फीसदी रह गई है। इन कारणों से कुछ कारों पर 50 फीसदी कर लग रहा था। भार्गव ने गुरुवार को कहा, हमारा अनुमान है कि छोटी कारों का बाजार, जिसकी वृद्धि घट रही थी, इस साल 10 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ेगा।

उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, इसके परिणामस्वरूप कुल यात्री कार बाजार में 6 से 8 फीसदी की वृद्धि होनी चाहिए। ब्याज दरों में कमी आने, आयकर लाभ और अब जीएसटी में कटौती से आम तौर पर उत्साह का माहौल है, जिससे उपभोक्ताओं के पास खपत करने के लिए ज्यादा पैसा होगा। भार्गव ने कहा कि कारों की कीमतों में 9 फीसदी की कमी आ सकती है। इसमें परिवहन लागत और डीलर मार्जिन शामिल नहीं है जो अच्छा-खासा होता है।

लग्जरी कारों पर भी GST की सीमा 40 होगी फीसदी 

उन्होंने बताया कि लग्जरी कारों पर भी उपकर के बाद जीएसटी 43 फीसदी से 50 फीसदी तक लगता था, लेकिन अब इसकी सीमा 40 फीसदी होगी। उन्होंने कहा, एक करोड़ रुपये की कार के लिए 5 फीसदी का अंतर बहुत ज्यादा है। परिषद ने बुधवार को छोटी कारों पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा की। 1200 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता और 4 मीटर से ज्यादा लंबी कारों पर जीएसटी 40 फीसदी होगा।

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement