facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

राजस्व बढ़ाने के लिए इवेरा की ब्लूस्मार्ट पर नजर

Advertisement

कंपनी ने जून तक कारोबार विस्तार के तहत 1,000 वाहनों के बेड़े और 39,000 ग्राहकों को हासिल करने का लक्ष्य रखा है

Last Updated- May 07, 2025 | 10:49 PM IST
BluSmart

दिल्ली की राइड-हेलिंग फर्म इवेरा कैब्स ने ईवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया है। अब बंद हो चुकी कैब सेवा प्रदाता ब्लूस्मार्ट से 500 कारें लेने के बाद इवेरा सुर्खियों में आ गई थी। कंपनी चालू वित्त वर्ष 100 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य लेकर चल रही है जो 2024-25 के 18 करोड़ रुपये से अधिक है। इस लक्ष्य के तहत कंपनी ब्लूस्मार्ट के कुछ वाहनों को शामिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

ब्लूस्मार्ट के अचानक बाहर हो जाने से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कैब-हेलिंग बाजार में अनिश्चितता पैदा हुई है। इसका लाभ उठाते हुए, इवेरा ने नई दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनलों पर अपनी क्षमता बढ़ानी शुरू कर दी है।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी निमिष त्रिवेदी ने कहा, ‘ब्लूस्मार्ट की सेवा ग्राहकों को पसंद आई। मुझे यकीन है कि वे ऐसी ही सेवा की तलाश कर रहे हैं। हम फिलहाल हवाई अड्डे पर विस्तार कर रहे हैं और ऐसे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे।’ इवेरा पहले केवल दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से ही संचालित होती थी।   

 दिल्ली की इस स्टार्टअप ने पहले ही 220 ईवी (टाटा टिगोर, सिट्रोन और एमजी जेडएस ईवी शामिल) हासिल कर ली हैं जबकि शेष 280 वाहन आने वाले दिनों में जुड़ जाएंगे। कुल मिलाकर इवेरा की योजना 1,000 ब्लूस्मार्ट कारों का अधिग्रहण करने की है। त्रिवेदी ने कहा कि कंपनी अपने बिजनेस-टु-बिजनेस (बी2बी) परिचालन में भी सुधार कर रही है जो उसके व्यवसाय का करीब 80 फीसदी है।

दिल्ली-एनसीआर में, इवेरा के पास इस समय लगभग 15 कॉरपोरेट ग्राहक हैं और उसका लक्ष्य दो महीने के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में तीन से चार अन्य ग्राहक जोड़ने का है। मौजूदा समय में, इवेरा के बेड़े का आकार 450 है (ब्लूस्मार्ट कारों को छोड़कर)। अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक कंपनी अपने बेड़े के आकार और ग्राहक आधार, दोनों को बढ़ाने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement