facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

लेखक : प्राची पिसल

आज का अखबार, रियल एस्टेट

हाई स्ट्रीट में मॉल से भी तेज बढ़ा किराया, दुकानदार प्रीमियम लोकेशन के लिए दे रहे ज्यादा रकम

प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों (हाई स्ट्रीट) में किराया मॉल के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है। दुकानदारों का ध्यान मुख्य स्थानों पर केंद्रित हो रहा है और वे सबकी नजर में आने के वास्ते प्रीमियम किराया भी देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। एनारॉक की रिपोर्ट मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच हाई स्ट्रीट में […]

आज का अखबार, महाराष्ट्र

मुंबई में ₹1.05 लाख करोड़ के टनल रोड नेटवर्क से भीड़भाड़ घटेगी, शहर को मिलेगी निर्बाध कनेक्टिविटी

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई महानगर क्षेत्र में 1.05 लाख करोड़ रुपये के एकीकृत टनल रोड नेटवर्क के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का मकसद शहर में भीड़भाड़ कम करना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है। यह पहल सड़क और मेट्रो रेल प्रणाली […]

आज का अखबार, कंपनियां, रियल एस्टेट

ब्रुकफील्ड रीट खरीदेगी 13,125 करोड़ रुपये की ऑ​फिस संप​त्ति, रीट का बढ़ रहा आधार

ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट (रीट) ने बेंगलूरु में एक कार्यालय परिसर इकोवर्ल्ड का 13,125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने के लिए पक्का करार किया है। जेएलएल के पूंजी बाजार प्रमुख (उत्तर एवं पश्चिम भारत) निशांत काबरा ने बताया, ‘यह सौदा भारत के रीट इकोसिस्टम की बढ़ती परिपक्वता को रेखांकित करता है। रीट आज सक्रिय […]

अर्थव्यवस्था, आज का अखबार

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी ने बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया 2.2 लाख करोड़ का करार

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) ने आज जवाहरलाल नेहरू पोर्ट और आगामी वाढवण पोर्ट पर बुनियादी ढांचे के विकास, वित्तीय सहयोग व तकनीकी उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने […]

कंपनियां

ACC का तिमाही परिणाम दमदार, दूसरी तिमाही में 1,119 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

अंबुजा सीमेंट की सहायक कंपनी एसीसी का वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में समेकित लाभ 460.6 प्रतिशत बढ़कर 1,119.23 करोड़ रुपये हो गया। इसमें वृद्धि उच्च प्रीमियम बिक्री और पहले की अवधियों से जुड़े कर समायोजन के कारण हुई। एसीसी ने अदालती फैसलों के बाद इस अवधि में अपनी कर देनदारियों और प्रावधानों का […]

अर्थव्यवस्था, आज का अखबार

ग्रीन एनर्जी मिशन को गति, बंदरगाह बनेंगे स्वच्छ ईंधन के निर्यात केंद्र

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार देश भर में बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात के केंद्रों के रूप में विकसित कर रही है। सोनोवाल ने कहा, ‘पूरे देश में 1.2 करोड़ टन से अधिक ग्रीन हाइड्रोजन पर आधारित ई-ईंधन क्षमता की घोषणा की गई है। हमारे बंदरगाह ग्रीन […]

कंपनियां

IKEA India पुणे में फैलाएगी पंख, 38 लाख रुपये मासिक किराये पर स्टोर

फर्नीचर की वैश्विक खुदरा विक्रेता आइकिया की भारतीय शाखा ने अपनी खुदरा बिक्री के लिए पुणे में 37,259 वर्ग फुट की जगह पट्टे पर ली है। इस तरह वह भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आइकिया इंडिया के लिए पुणे खास बाजार रहा है। यह […]

आज का अखबार, रियल एस्टेट

त्योहारी सीजन में जगी इजाफे की उम्मीद, डेवलपरों को धमाकेदार बिक्री की आस

वै​श्विक स्तर पर व्यापक आ​र्थिक चुनौतियों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में छंटनी और खर्च उठाने की क्षमता के दबाव के बावजूद देश का आवास बाजार इस त्योहारी सीजन (दशहरे से दीवाली तक की अव​धि) में दमदार बना हुआ है। इस अव​धि में डेवलपरों ने बड़े शहरों में मकानों की बिक्री में सालाना आधार पर 10 से 25 […]

आज का अखबार, कंपनियां, भारत, समाचार

को-वर्किंग में मिल रहे नए आयाम: डिजाइन, तकनीक और ब्रांडिंग से तैयार हो रहे क्षेत्र-विशिष्ट कार्यस्थल

देश का को-वर्किंग परिदृश्य अब पूरी तरह से तैयार कार्यालयों से आगे बढ़कर अत्यधिक रुचिपूर्ण, क्षेत्र-विशिष्ट माहौल की दिशा में बढ़ रहा है,​ जिसमें डिजाइन, तकनीक, सुरक्षा और ब्रांड निर्माण का संयोजन शामिल होता है। टेबलस्पेस, ऑफिस, इंडिक्यूब, वीवर्क, द एग्जीक्यूटिव सेंटर, आईडब्ल्यूजी आदि जैसे प्रमुख ऑपरेटर वित्त और तकनीक से लेकर परामर्श और स्वास्थ्य […]

आज का अखबार, कंपनियां, रियल एस्टेट

बाहरी वाणिज्यिक उधारी पर रिजर्व बैंक के प्रस्ताव से रियल एस्टेट की फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा!

रियल एस्टेट क्षेत्र की गतिविधियों के लिए बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) की इजाजत देने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रस्ताव को बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति है। यह ऐसा बदलाव है, जो भारतीय डेवलपरों के पूंजी तकपहुंचने और उसे प्रबंधित करने के तरीके को बदल सकता […]

1 9 10 11 12 13 24
Advertisement
Advertisement