facebookmetapixel
Advertisement
SBI का नया फंड ऑफ फंड्स लॉन्च, जानें रिटर्न के लिए कहां लगेगा पैसा, 30 सितंबर तक निवेश का मौकामणिपाल पेमेंट IPO लिस्टिंग: कमजोर शुरुआत, NSE पर 2.65% डिस्काउंट पर लिस्ट; फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयरLCC प्रोजेक्ट IPO लिस्टिंग: शेयरों की दमदार एंट्री, 31% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टस्टीमहाउस इंडिया IPO लिस्टिंग: 16.67% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, फिर ₹100 के करीब पहुंचा भावKaramtara IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹254 वाला शेयर ₹320 पर लिस्ट, मिला 26% प्रीमियमRentomojo IPO की शानदार लिस्टिंग! ₹482.45 पर शेयरों की एंट्री, निवेशकों को मिला 19% प्रीमियमARCIL IPO Listing: ₹139 पर सपाट लिस्टिंग, फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयर; GMP दे रहा था 8.6% फायदे का संकेतNSE IPO का वैल्यूएशन: Nasdaq से लेकर BSE तक, किसके मुकाबले कहां खड़ा है NSE?रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा भारी? US House ने पास किया बिल, 100% टैरिफ का मंडराया खतराअगस्त में म्युचुअल फंड का पैसा किधर गया? इंश्योरेंस समेत इन 5 सेक्टरों में बढ़ा निवेश, यूटिलिटीज समेत इन 5 में घटा

एचओएबीएल ने वर्टिकल रियल एस्टेट में प्रवेश किया

Advertisement

परियोजनाएं मरीन लाइन्स में मुंबई-अमेरिकन कल्चर सेंटर के समानांतर, चौपाटी बीच का नजारा कराने वाली और नैगांव में मित्तल बिल्डर्स के साथ जेडीए वाली परियोजनाएं हैं।

Last Updated- April 23, 2025 | 11:42 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर

हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा हाउस (एचओएबीएल) मुंबई में तीन प्रमुख परियोजनाओं के तहत गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करेगी। कंपनी ने आवासीय और वाणिज्यिक विकास में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ वर्टिकल रियल एस्टेट में प्रवेश करने का बुधवार को ऐलान किया। यह पहली बार है, जब एचओएबीएल वर्टिकल रियल एस्टेट क्षेत्र में उतर रही है, क्योंकि साल 2017 से 2022 तक इसका अपने बड़े भाई अभिषेक लोढ़ा की मैक्रोटेक डेवलपर्स के साथ गैर-प्रतिस्पर्धा समझौता था। अभी तक कंपनी मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में योजनाबद्ध प्लॉटेड डेवलपमेंट और विला बना रही थी।

गगनचुंबी इमारतों की ये तीन परियोजनाएं मरीन लाइन्स में मुंबई-अमेरिकन कल्चर सेंटर के समानांतर, चौपाटी बीच का नजारा कराने वाली और नैगांव में मित्तल बिल्डर्स के साथ संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) वाली परियोजना है। 31 लाख वर्ग फुट की सामूहिक विकास क्षमता के साथ कंपनी को 3,500 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। ये तीनों परियोजनाएं वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही से शुरू किए जाने की उम्मीद है और अगले पांच वर्षों में पूरी हो जाएंगी।

एचओएबीएल के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, ‘दक्षिण मुंबई से उत्तरी एमएमआर तक वर्टिकल डेवलपमेंट में हमारे धमाकेदार प्रवेश के साथ हमारा लक्ष्य उन कई परियोजनाओं के जरिये वर्टिकल रियल एस्टेट में अंतराल को दूर करना है, जो समय पर डिलिवरी, प्रीमियम लाइफस्टाइल, ग्राहक केंद्रितता तथा आज के मकान खरीदारों की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए आधुनिक बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देती हैं।’ वर्टिकल रियल एस्टेट में कंपनी मुंबई के अलावा अमृतसर, वृंदावन और नागपुर जैसे शहरों में किफायती और सुपर-प्रीमियम श्रेणी में काम करेगी।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement