facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

रियल्टी: पीई निवेश में नरमी

Advertisement

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021 में निवेश उच्चतम स्तर 6.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया था जो वित्त वर्ष 2025 में घटकर 3.7 अरब डॉलर रह गया।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:30 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत के रियल्टी क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025 में भी निजी इक्विटी (पीई) निवेश में नरमी बरकरार है। एनारॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच निवेशकों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021 में निवेश उच्चतम स्तर 6.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया था जो वित्त वर्ष 2025 में घटकर 3.7 अरब डॉलर रह गया। इन पांच वर्षों के दौरान निवेश में करीब 43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024 में निवेश 3.8 अरब डॉलर था। सौदों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2024 में 51 सौदों के मुकाबले बीते वित्त वर्ष 2025 में 39 सौदे ही हुए। नतीजतन, सौदों का औसत आकार 7.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 9.4 करोड़ डॉलर हो गया।

एनारॉक कैपिटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शोभित अग्रवाल ने कहा, ‘बीते पांच वर्षों में पीई निवेश में लगातार गिरावट आ रही है। यह वित्त वर्ष 2021 के 6.4 अरब डॉलर के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 में घटकर 3.7 अरब डॉलर रह गया है जो वित्त वर्ष 2021 के मुकाबले 43 फीसदी की गिरावट है। इसकी वजह मुख्य तौर पर वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच विदेशी निवेशकों की कम गतिविधियां हैं।’

मैक्रोटेक डेवलपर्स की बुकिंग बढ़ी

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड की पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह रिकॉर्ड 4,810 करोड़ रुपये रही है। इसका मुख्य कारण घरों की मजबूत मांग है, जिससे कंपनी को अपने वार्षिक बिक्री पूर्व लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिली।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 4,230 करोड़ रुपये थी। एक नियामकीय सूचना में मुंबई स्थित मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर 17,630 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष में 14,520 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement