सेना की मदद से हटेगा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा
विवादास्पद कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड की बंद इकाई में पड़े 800 टन से अधिक जहरीले कचरे को नष्ट करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कोशिश तेज कर दी है। पिछले महीने गैस राहत और पुनर्वास विभाग ने भारतीय सेना से जहरीले कचरे को हटाने का अनुरोध किया था। यह खतरनाक कचरा भोपाल स्थित […]
उत्तराखंड जुटाएगा 50,000 करोड़ रुपये का निवेश
उद्योग संघ एसोचैम ने उत्तराखंड में कारोबार की संभावनाओं से अधिकतम फायदा उठाने के लिए राज्य सरकार से कई निवेश प्रस्तावों की सिफारिश की है और कहा है कि अगले चार वर्षो के दौरान राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने की क्षमता है। एसोचैम के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने ‘उत्तराखंड पर एक दृष्टि […]
रियल एस्टेट बूम के लिए तैयार है जीरकपुर
रियल एस्टेट डिवेलपर्स की बढ़ती दिलस्चपी की वजह से चंडीगढ़ के पास स्थित पंजाब का जीरकपुर शहर खासा सुर्खियों में है। पिछले कुछ समय में यहां कई हाउसिंग प्रोजेक्टों की शुरुआत हुई है और इस वजह से पूरे शहर की सूरत में आमूलचूल बदलाव देखने को मिला है। रियल एस्टेट के विकास की वजह से […]
सरकार रोकने चली महंगाई, आर्थिक मंदी गले पड़ी?
अब इसे महंगाई रोकने की सरकारी कवायद के साइड इफेक्ट्स कहें या फिर महंगाई की ही मार, मगर देश में आर्थिक मंदी की पदचाप लगातार तेज होती जा रही है। इसी कारण मार्च में देश के औद्योगिक उत्पादन में खासी गिरावट देखने को मिली। उद्योग जगत ने वित्तीय वर्ष 2007-08 के अंतिम माह में खराब […]
दीवाली में होगा आई-फोन धमाका
चंद दिनों पहले वोडाफोन के आईफोन को भारतीय बाजार में उतारने की घोषणा के अब उसको चुनौती देने के लिए भारती एयरटेल भी मैदान में कूद पड़ी है। दुनियाभर में धूम मचाने वाले आईफोन को लेकर दोनों कंपनियां इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में धमाकेदार प्रवेश करने का मंसूबा पाले हुए हैं। भारती […]
लखटकिया की दौड़ में नया नाम- ‘हमारा बजाज’
टाटा मोटर्स की लखटकिया कार नैनो को टक्कर देने के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने भी इस जंग में दस्तक दी है। सोमवार को बजाज ऑटो लिमिटेड ने यूरोपियन कंपनी रेनो और जापानी कंपनी निसान के साथ गठजोड़ कर लिया। इसके तहत 2011 तक भारत में छोटी कार […]
योजनाएं तो बहुत, नतीजे हैं बाकी
अपनी सोशल इंजीनियरिंग के बल पर उत्तरप्रदेश में सत्ता हथियाने वाली मायावती सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। इस पूरे कार्यकाल की समग्र तस्वीर देखी जाए तो आर्थिक मोर्चे पर सरकार के लिए यह साल मिलाजुला रहा। हालांकि विकास के रास्ते पर उठाए गए कदमों के नतीजे आने में अभी वक्त लगेगा लेकिन […]
रैनबैक्सी के हाथ लग गई सोने की मुर्गी
दवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज लिमिटेड को एक बार फिर सोने के अंडे देने वाली मुर्गी हाथ लग गई है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की नामी कंपनी मर्क ऐंड कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर दवाओं की खोज करेंगी और उनका विकास भी करेंगी। इनमें से प्रत्येक दवा खोज के […]
घूमेगा मोदी रबर का पहिया
वी के मोदी की कंपनी मोदी रबर सात साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बस और ट्रक के टायरों का उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है। टायर बाजार में आए उछाल को भुनाने के लिए कंपनी ने अपनी दो ठप पड़ी इकाइयों को दोबारा चालू करने का फैसला किया है। इसके […]
कुटोन्स को भा गया जूतों का बाजार
परिधान बेचने वाली प्रमुख कंपनी कुटोन्स इंडिया रिटेल लिमिटेड इस साल के तीसरी तिमाही तक जूतों के बाजार में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी ‘कुटोन्स फुटवियर’ के नाम से इस शृंखला को बाजार में उतारेगी। इसके लिए कंपनी ने देहरादून और उत्तराखंड स्थित जूता निर्माताओं से बातचीत भी कर रही है। कंपनी की […]
