facebookmetapixel
Advertisement
डोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

दीवाली में होगा आई-फोन धमाका

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:03 PM IST

चंद दिनों पहले वोडाफोन के आईफोन को भारतीय बाजार में उतारने की घोषणा के अब उसको चुनौती देने के लिए भारती एयरटेल भी मैदान में कूद पड़ी है।


दुनियाभर में धूम मचाने वाले आईफोन को लेकर दोनों कंपनियां इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में धमाकेदार प्रवेश करने का मंसूबा पाले हुए हैं। भारती एयरटेल ने सोमवार को आईफोन लाने के लिए अमेरिका स्थित एप्पल इंक के साथ गठजोड़ की घोषणा की।


सूत्रों ने बताया कि एयरटेल अपने 6.5 करोड़ जीएसएम आधारित ग्राहकों को दीवाली के समय आईफोन की पेशकश करनी शुरू कर सकती है। इसके साथ ही सिंगापुर की दूरसंचार कंपनी सिंगटेल, फिलिपिंस की ग्लोब टेलिकॉम और ऑस्ट्रेलिया की ऑप्टस ने भी अपने-अपने देशों में आईफोन मुहैया कराने के लिए एपल के साथ करार किया है।


एमटीएन के लिए बोली बढ़ेगी: भारती एयरटेल दक्षिण अफ्रीकी मोबाइल कंपनी एमटीएन का अधिग्रहण करने के लिए अपनी पेशकश को 22.63 डॉलर (करीब 905 रुपये) प्रति शेयर तक बढ़ाने की योजना बना रही है।


जन्मदाता कंपनी : एप्पल इंक (जून 2007 में लॉन्च)
विदेश में नेटवर्क : एटीएंडटी (अमेरिका), ओ-2 (ब्रिटेन), ऑरेंज (फ्रांस)
नए खिलाड़ी : वोडाफोन (भारत समेत 10 अन्य देशों में), भारती एयरटेल (भारत), सिंगटेल (सिंगापुर), ग्लोब टेलिकॉम (फिलिपींस), ऑप्टस (ऑस्ट्रेलिया)
भारतीय बाजार में दस्तक : वोडाफोन सितंबर के अंत तक, जबकि एयरटेल दीवाली के आस-पास
एयरटेल के उपभोक्ता : 6.5 करोड़
वोडाफोन के ग्राहक : 4.1 करोड़
भारत में कीमत : 25 से 28,000 रु. (अनुमानित)

Advertisement
First Published - May 13, 2008 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement