facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

मीराबाई की नजरें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर, स्नैच में 90 किग्रा भार उठाने का दबाव

चानू 49 किग्रा भार वर्ग में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रही है। वह हालांकि स्नैच वर्ग में 90 किग्रा का भार उठाने में संघर्ष कर रही है।

Last Updated- September 29, 2023 | 4:58 PM IST
Indian weightlifter Mirabai Chanu

भारत की अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में शनिवार से यहां शुरू हो रही भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जब चुनौती पेश करने के लिए उतरेंगी तो उन पर स्नैच वर्ग में 90 किग्रा का भार उठाने का दबाव होगा।

मणिपुर की इस खिलाड़ी के लिए हालांकि इन खेलों में पोडियम स्थान हासिल करना आसान नहीं होगा। भारोत्तोलन में चीन, उत्तर कोरिया और थाईलैंड जैसे देशों का दबदबा रहा है।

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता चानू 49 किग्रा भार वर्ग में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रही है। वह हालांकि स्नैच वर्ग में 90 किग्रा का भार उठाने में संघर्ष कर रही है। क्लीन एवं जर्क में वह 119 किग्रा के साथ अब भी दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में है लेकिन स्नैच में खराब प्रदर्शन से उनका कुल भार प्रभावित हो रहा है। स्नैच में चानू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88 किग्रा है।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023 : मनिका बत्रा एशियाई खेलों के टेबल टेनिस स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में पहुंची

उनके भारवर्ग में सात खिलाड़ियों ने 90 किग्रा या उससे ज्यादा का भार उठाया है। इसमें से चीन की दो बार की विश्व चैंपियन जियांग हुइहुआ, उत्तर कोरिया की री सोंग गम और थाईलैंड की थान्याथोन सुकचारोएन एवं सुरोडचाना खंबाओ एशियाई खेलों में चुनौती पेश करेंगी।

भारतीय टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य एशियाई खेलों में 90 किग्रा (स्नैच में) का आंकड़ा पार करना है। काफी समय हो गया है जब से हम उस बाधा को पार करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ भारोत्तोलन में बिंदियारानी देवी महिलाओं की 55 किग्रा स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।

First Published - September 29, 2023 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट