facebookmetapixel
5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसान

Godrej Locks को चालू वित्त वर्ष में 24 फीसदी वृद्धि की उम्मीद

Last Updated- March 12, 2023 | 12:36 PM IST
Godrej Locks

गोदरेज लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल फिटिंग्स को चालू वित्त वर्ष में 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,100 करोड़ रुपये का कुल कारोबार होने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा।

कंपनी के कारोबार प्रमुख श्याम मोटवानी ने कहा कि डिजिटल तालों की भारी मांग और आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी इस सफलता की वजह है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जो बड़ी सफलता मिली है उसकी वजह बड़े महानगरों में डिजिटल रुझान के बढ़ने और आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी है।’’

मोटवानी ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक कंपनी का कुल कारोबार लगभग 1,100 करोड़ रुपये होगा। यह बीते वित्त वर्ष की तुलना में 270 करोड़ रुपये या 24 फीसदी की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की वृद्धि की वजह उपभोक्ता मांग बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि नए उत्पाद भी वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

First Published - March 12, 2023 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट