facebookmetapixel
Gold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशान

Valentine’s Day 2023 : वैलेन्टाइंस डे पर गोवा-मनाली से ज्यादा वृंदावन में हुई होटलों की बुकिंग

Last Updated- February 14, 2023 | 10:53 PM IST
OYO

इस बार वैलेन्टाइंस डे (Valentine’s Day) पर गोवा, मनाली जैसे लोकप्रिय मनोरंजन स्थलों से अधिक वृंदावन में होटलों की बुकिंग की गई। ओयो (OYO) के बुकिंग ट्रेंड्स डेटा से यह जानकारी सामने आई है।
ग्लोबल हॉस्पिटेलिटी कंपनी के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले साल की तुलना में इस साल वृंदावन में 231 फीसदी अधिक बुकिंग की गई। इसके बाद बेंगलूरु (51 फीसदी), हैदराबाद (47 फीसदी), पुणे (45 फीसदी), कोलकाता (38 फीसदी), चेन्नई (35 फीसदी) और मुंबई (19 फीसदी) जैसे जगहों का स्थान रहा।
पिछले वर्ष की तुलना में 147 फीसदी की भारी वृद्धि के साथ, इस वैलेन्टाइन्स डे अधिसंख्य यात्री समुद्र तट स्थलों के बजाय हिल स्टेशनों का चयन कर रहे हैं। 2022 की तुलना में 2023 में ठहरने की औसत अवधि भी 2 दिन से बढ़कर 4 दिन हो गई है, जो ठहरने के दौरान लंबी यात्राओं की उपभोक्ता मांग को दर्शाता है। यह प्रवृत्ति महामारी के बाद की शुरुआती अवधि के दौरान लोकप्रिय हुई।
बहुसंख्यक यात्रियों के लिए बजट-अनुकूल स्थल रहने का विकल्प बनी हुई हैं, जबकि कुछ उपभोक्ता प्रीमियम स्थलों के लिए अतिरिक्त रुपये खर्च करने को तैयार हैं।
ओयो के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि लोग अब अच्छे अवसर होने पर सप्ताह के दिनों में भी यात्रा करने के इच्छुक हैं। बुकिंग की प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से दिखाती है कि जब अनुभवों पर खर्च करने की बात आती है तो छोटे शहरों के लोग भी महानगरों के अपने समकक्षों की तरह ही महत्त्वाकांक्षी होते हैं।’
फर्म ने एक बयान में खुलासा किया कि चूंकि वैलेन्टाइंस डे इस साल मंगलवार को पड़ गया इसलिए बुकिंग के रुझान से संकेत मिलता है कि उपभोक्ता छुट्टी पर जाने के लिए वैलेन्टाइंस डे के साथ सप्ताहांत को जोड़ने के इच्छुक रहे। सप्ताह का दिन होने के बावजूद कंपनी ने वैलेन्टाइन्स डे के लिए बुकिंग में लगभग 35 फीसदी की वृद्धि देखी।

First Published - February 14, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट