Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार बस आरएसएस का ही चेहरा है भाजपा: आजाद
'

बस आरएसएस का ही चेहरा है भाजपा: आजाद

PTI

- November,29 2013 10:43 PM IST

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नवल सागर में बुंदी से कांग्रेस उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख ममता शर्मा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आजाद ने आरोप लगाया कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष में आरएसएस और भाजपा का कोई योगदान नहीं है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, भाजपा सिर्फ चेहरा है, उसका दिल, दिमाग और शरीर आरएसएस का है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की दक्षिणपंथी हिंदू पार्टी को हराने के लिए वे कांग्रेस को वोट दें।

उन्होंने प्रदेश और केन्द्र की कांग्रेस सरकारों के कल्याणकारी उपायों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आम अवाम को बहुत कुछ दिया और अब मौका है कि लोग 1 दिसंबर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दे कर उसे मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है।

आजाद ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में जच्चा बच्चा की सेहत का ख्याल रखने के लिए आशा :ऐक्रिडेटेड सोशल हेल्थ ऐक्टिविस्ट: नियुक्त किया है। हम जनता के सच्चे संबंधी और देखरेख करने वाले हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST