Advertisement
NSE के IPO की उलटी गिनती शुरू, 20 मर्चेंट बैंक और 8 कानूनी सलाहकारों की हुईं नियुक्तिदिल्ली में टूटेंगे बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड, गर्मियों में पीक डिमांड 9,000 मेगावाट पार जाएगी!जंग के हालात में घबराकर शेयर न बेचें, एनालिस्ट ने बताया 65% इक्विटी, 25% डेट और 10% गोल्ड में रखें पैसाफरवरी में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.21% पर, सोना-चांदी और सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की मंजूरी पर कुछ कहना जल्दबाजी: विदेश मंत्रालय70% तक रिटर्न का टारगेट! Nuvama को क्यों पसंद आ रहा ये Chemical Stock? जानें क्यों दिया इतना बड़ा टारगेटLPG संकट गहराया: गैस खत्म, अब चूल्हों पर खाना बना रहे होटल और ढाबेकौन सी दवाएं दे रही हैं फार्मा बाजार को रफ्तार? ब्रोकरेज ने इस Pharma Stock को बताया फेवरेटसोने की तेजी को क्या लग गया ब्रेक? जानिए अचानक क्यों सुस्त पड़ा गोल्ड मार्केटहोर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे भारतीय ध्वज वाले टैंकर, भारत-ईरान बातचीत के बाद संकेत
अन्य समाचार जदयू कार्यकाल में विधि व्यवस्था और विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ: भाजपा
'

जदयू कार्यकाल में विधि व्यवस्था और विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ: भाजपा

PTI

- November,26 2013 5:53 PM IST

यहां आज जारी विश्वासघात के पांच महीने, सांसत में सुशासन नामक रिपोर्ट को पेश करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में शामिल रहने के दौरान बिहार की चर्चा सुशासन और विकास जैसे सकारात्मक बातों को लेकर होती थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के गठबंधन के टूटने के करीब साढे पांच महीने ही हुए हैं। मगर इन थोडे दिनों में ही बिहार की चर्चा नकारात्मक बातों को लेकर होने लगी है।

सुशील ने जदयू सरकार पर शिथिलता का शिकार होने जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास कार्य ठप है तथा प्रशासन तंत्र पंगु और यह सरकार राजनीतिक अनिर्णय का शिकार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुशासन के कार्यक्रम जो पहली बार राजग सरकार के गठन के बाद तय किए गए थे अब हाशिए पर चले गए हैं।

सुशील ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना, मुख्यमंत्री सडक निर्माण, सांसद विकास निधि के कार्यावन्यन और सम विकास आदि अनेक योजनाओं के काम ठप है।

उन्हांेने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारियों का एक तबका जहां हताश है, वहीं दूसरा तबका मनमानी करने पर उतारू है तथा जनता की समस्याओं का अधिकारियों के स्तर पर निराकरण नहीं हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement