येचूरी आज सार्दुलशहर में पार्टी प्रत्याशी हेतराम बेनीवाल के समर्थन में आयोजित चुनाव रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि कांगे्रस और भाजपा की नीतियों में कोई फर्क नहीं है। केन्द्र व राज्य की सरकारें योजनायें बनाते समय सामान्य व गरीब-मजदूर वर्ग को हमेशा उपेक्षित रखने के कारण अमीर और अधिक अमीर होता जा रहा हैं तथा गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है।