मुख्यमंत्री ने यहां जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी :सपा: प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे।
इस संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने मुजफ्फरनगर से सहारनपुर के बीच चार लेन की सड़क के निर्माण की भी घोषणा की।
मौलाना मदनी ने इस अवसर पर कहा कि सहारनपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का नामकरण महमूदुल हसन मदनी के नाम पर करने की मांग पहले से ही की जा रही थी, जिसे आज पूरा किया गया।