MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’
अन्य समाचार सीबीआई ने अवैध लौह अयस्क निर्यात मामले में आरोपपत्र दायर किया
'

सीबीआई ने अवैध लौह अयस्क निर्यात मामले में आरोपपत्र दायर किया

PTI

- November,18 2013 10:33 PM IST

सीबीआई ने कहा कि एजेंसी ने सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया है जिसमें ग्रीटेक्स माइनिंग इंडस्ट्रीज, इसके प्रबंध निदेशक अजय खरबंदा के अलावा तत्कालीन बंदरगाह संरक्षक महेश बिलिये, करवार बंदरगाह के अधिकारी सी. स्वामी, सहायक वन संरक्षक नरेन्द्र हित्तलमक्की, रेंज वन अधिकारी गोविंदा नायक को आरोपी बनाया गया है ।

आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र, आपराधिक विश्वासभंजन, ठगी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

सीबीआई ने कहा, आरोप है कि आरोपी लोगों ने 34555 . 06 मीट्रिक टन लौह अयस्क बेलेकरी बंदरगाह से निर्यात करने का षड्यंत्र किया जिसे कर्नाटक सरकार के वन विभाग ने जब्त कर लिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर बंदरगाह के अधिकारियों को सौंप दिया ।

इसने कहा कि एजेंसी ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर 13 सितम्बर 2012 को मामला दर्ज किया ।

जांच के दौरान ही स्वामी, हित्तलमक्की और नायक को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं ।

इसने कहा, अन्य निर्यातकों की भूमिका की जांच जारी है ।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST