MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’
अन्य समाचार घरेलू विवशताओं के कारण प्रधानमंत्री चोगम में शामिल नहीं हुए: खुर्शीद
'

घरेलू विवशताओं के कारण प्रधानमंत्री चोगम में शामिल नहीं हुए: खुर्शीद

PTI

- November,15 2013 4:53 PM IST

वाशिंगटन, 15 नवंबर :भाषा: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ लंबित मुद्दों से जुड़ी भावनाओं और पांच राज्यों में चुनाव जैसी घरेलू विवशताओं के कारण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की शिखर बैठक :चोगम: से दूर रहने का फैसला किया।

खुर्शीद ने सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कहा, मेरा मानना है कि बहुत सारी चीजों पर गौर किया गया है।

उनसे प्रधानमंत्री के चोगम में शामिल नहीं होने की वजह के बारे में सवाल किया गया था।

उन्होंने प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति की वजहों का जिक्र करते हुए कहा, हमारे यहां पांच राज्यों में महत्वपूर्ण चुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले के आखिरी चुनाव हैं। हम सुधार सहित कुछ बहुत निर्णायक आर्थिक मुद्दों को निवारण कर रहे हैं। कुछ मुद्दे संसद के आगामी सत्र में भी आने हैं।

विदेश मंत्री ने कहा, निश्चित तौर पर देश में श्रीलंका के साथ कुछ लंबित मुद्दों को लेकर भावनाएं व्याप्त हैं। इनमें मुख्य तौर पर :श्रीलंका में: युद्ध की समाप्ति के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST