सुशील और योगेश्वर अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं जबकि विश्व चैम्पियनशिप के पदकधारी अमित कुमार दहिया, बजरंग और संदीप यादव ने भी विभिन्न कारणों से 15 से 18 नवंबर तक होने वाली इस चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
अमित को बुखार है जबकि बजरंग और संदीप छुटपुट चोटों से जूझ रहे हैं।
महिलाओं की चैम्पियनशिप में विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी गीता फोगाट और उनकी बहन बबीता इसमें दिखायी देंगी।