फिलहाल इस प्रकार के उपकरण तभी इस्तेमाल किये जा सकते हैं जब विमान उड़ान भर चुका हो।
यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी :ईएएसए: ने कल दिशानिर्देश प्रकाशित किये, जिसमें कहा गया है कि टैबलेट, स्मार्टफोन जैसे निजी इलेक्ट्रानिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति विमान के उड़ान भरने :टेक आफ: तथा उतरने :लैंडिंग: के दौरान होनी चाहिए।
इससे पहले अमेरिका इसी प्रकार का नियम ला चुका है।
हालांकि ईएएसए ने यह भी कहा कि उपकरणों का उपयोग हवाईजहाज के नियमों के अनुसार होना चाहिए।
भाषा