MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’
अन्य समाचार टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी को कमरे में किया कैद
'

टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी को कमरे में किया कैद

PTI

- November,08 2013 6:53 PM IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कार्यकर्ता इतने गुस्से में थे कि कांग्रेस कार्यालय के जिस कमरे में उन्होने मीनाक्षी को कैद कर दिया था, उसके दरवाजे और सांसद की गाड़ी पर उन्होंने जमकर लात-घूंसे चलाए और जूते भी फेंके, हालाकि इससे सांसद मीनाक्षी को कोई क्षति नहीं पहुंची।

जिले की जावद विधानसभा सीट पर कथित बाहरी प्रत्याशी रघुराज चौरडि़या को कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस आलाकमान और बड़े नेताओं के खिलाफ जमकर आक्रोश फूटा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार अहीर को कांग्रेस से विधानसभा का उम्मीदवार देखना चाहते थे।

सूत्रों ने बताया कि बाहरी उम्मीदवार चौरडि़या की घोषणा के साथ ही करीब 300 पार्टी पदाधिकारियों ने ब्लाक से लेकर प्रदेश तक के तमाम पदों से अहीर के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सांसद मीनाक्षी नटराजन कल जब यहां जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचीं, तो वहां मौजूद जावद क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर जमकर बुरा-भला कहा और आक्रोश में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर जूते भी फेंके, हालांकि उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंची।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST