होशियारपुर के पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह मुकेरियां पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में हुई। दुर्घटना के कारण जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए लोग फरीदकोट के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा