पुलिस ने आज यहां बताया कि पोंजी स्कीम कंपनी फिनिक्स के प्रबंध निदेशक को कल नाराज जमाकर्ताओं ने पकड़ लिया। इन जमाकर्ताओं को कंपनी ने चूना लगाया था।
जमाकर्ताओं का आरोप है कि बदरूल इस्लाम नाम के इस व्यक्ति ने उच्च रिटर्न का वादा कर उनसे करोड़ों रूपए जुटाए थे। लेकिन जब अच्छी खासी धनराशि जमा हो गयी तब कंपनी की बारपेटा शाखा बंद हो गयी और उसके सभी कर्मचारी एवं स्वयं इस्लाम भी शहर छोड़कर भाग गए।
जमाकर्ता इस्लाम को ढूढ़ रहे थे जो करीब डेढ़ साल से फरार था । जैसे वही वह नजर आया, लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने कहा कि इस्लाम को हिरासत में ले लिया गया है और जांच चल रही है।
भाषा