भारतीय टीम में वापसी की कवायद में लगे सहवाग ने पांच और गंभीर ने चार रन बनाये। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली : 23 : और पिछले मैच में शतक जड़ने वाले उन्मुक्त चंद : 6 : का बल्ला भी नहीं चला जिससे दिल्ली को फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा।
इंडिया ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडे के 62 रन तथा पीयूष चावला : 42 :, अंकित बवाने : 37 : और नमन ओझा : 33 : के उपयोगी योगदान से नौ विकेट पर 274 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से रजत भाटिया और परविंदर अवाना ने चार . चार विकेट लिये।
इसके जवाब में भुवनेश्वर कुमार के सामने दिल्ली का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया। मिलिंद कुमार : 54 : और विकेटकीपर बल्लेबाज पुनीत बिष्ट : नाबाद 54 : के अर्धशतकों के बावजूद दिल्ली की टीम 44 . 4 ओवर में 224 रन पर ढेर हो गयी। भारतीय टीम की गेंदबाजी के अगुआ भुवनेश्वर ने 39 रन देकर चार विकेट लिये। आर विनयकुमार ने 64 रन देकर तीन और चावला ने 45 रन देकर दो विकेट हासिल किये।