Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार सेबी ने सिंगापुर की नेट्रॉनिक्स को खुली पेशकश से छूट दी
'

सेबी ने सिंगापुर की नेट्रॉनिक्स को खुली पेशकश से छूट दी

PTI

- September,10 2013 8:43 PM IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड :सेबी: ने हालांकि, कहा है कि यह छूट कुछ शर्तों के साथ होगी। नेट्रानिक्स सेमिकंडक्टर एक विदेशी कंपनी है इसलिये मामले में उसे दूसरे नियामकों से भी मंजूरी मिलने की शर्त भी शामिल है।

नेट्रानिक्स सेमिकंडक्टर ने एसपीईएल में उसकी प्रवर्तक कंपनी सदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन :एसपीआईसी: से 2.58 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण का प्रस्ताव किया है। यह शेयर कंपनी में करीब 55.97 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

बाजार नियामक ने अपने 6 सितंबर के आदेश में कहा है वह अधिग्रहणकर्ता कंपनी नेट्रानिक्स सेमिकंडक्टर टैक्नालॉजी को नियमन की अनुपालन आवश्यकता से छूट दे रहा है .. यह छूट कंपनी के प्रस्ताति लक्षित कंपनी एसपीईएल सेमिकंडक्टर लिमिटेड में उसके 10 रपये मूल्य वाले 2,58,11,207 यानी 55.97 प्रतिशत शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में है।

सेबी का कहना है कि प्रस्तावित सौदे से एसपीईएल के प्रबंधन अथवा नियंत्रण में कोई बदलाव नहीं आयेगा और कंपनी में सार्वजनिक हिस्सेदारी में भी कोई कमी नहीं आयेगी। सेबी नियमों के अनुसार कोई भी कंपनी यदि किसी सूचीबद्ध कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है तो उसे और 26 प्रतिशत के लिये खुली पेशकश जारी करनी होती है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST