Business Standard
Advertisement
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि3 साल में 1.5 गुना बढ़ सकती है फैमिली ऑफिस की संपत्ति, अल्टरनेटिव निवेश पर बढ़ा फोकसSEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटीSEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिस
अन्य समाचार परिवार कल्याण समिति गठित करने वाला देश का पहला राज्य बना त्रिपुरा
'

परिवार कल्याण समिति गठित करने वाला देश का पहला राज्य बना त्रिपुरा

PTI

- September,19 2017 4:33 PM IST

न्यायमूर्ति वैफेई ने बताया, यह समिति पति, ससुराल वालों और पति के रिश्तेदारों के खिलाफ किसी महिला की शिकायत की जांच करेगी और बातचीत के जरिए सौहार्द्रपूर्ण समाधान ढूंढने का प्रयास करेगी।

न्यायमूर्ति वैफई ने बताया कि देश के 24 उच्च न्यायालयों में से त्रिपुरा उच्च न्यायालय पहला उच्च न्यायालय है जिसने जिला परिवार कल्याण समितियों का गठन किया है।

राजेश शर्मा बनाम उार प्रदेश मामले का हवाला देते हुये उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुभाशीष तालपात्रा ने बताया कि 27 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि पति या पति के रिश्तेदारों की क्रूरता की किसी महिला की ऐसी शिकायतें जिले के परिवार कल्याण समिति को भेजी जाए जिनमें बड़ी शारीरिक चोट नहीं लगी हो या मौत नही हुयी हो।

न्यायमूर्ति तालपात्रा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने महसूस किया था कि अक्सर कुछ महिलायें ससुराल पक्ष के बडे बुजुर्गो अथवा पति को परेशान करने के लिये भादंसं महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ की जाने वाली क्रूरता 498-ए का दुरुपयोग करती हैं।

न्यायमूर्ति वैफई ने कहा कि जिला स्तरीय समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस उचित कार्वाई करेगी।

उच्च न्यायालय द्वारा कल आयोजित एक समारोह में राज्यपाल तथागत राय ने राज्य के सभी आठ जिलों में इन समितियों की औपचारिक रूप से शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी मौजूद थे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement