Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार अल्पसंख्यक आयोग ने पूछा, क्या मुंबई पुलिस की पहल को है सरकारी मंजूरी
'

अल्पसंख्यक आयोग ने पूछा, क्या मुंबई पुलिस की पहल को है सरकारी मंजूरी

PTI

- January,18 2013 11:23 AM IST

अपराधों, खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों का पता लगाने में पुलिस की मदद के लिए छात्रों को शामिल करने के लिए मुम्बई पुलिस ने इस तरह की पहल आरंभ की है ।

चव्हाण को लिखे पत्र में आयोग के प्रमुख मुनाफ हाकिम ने कहा कि उन्हें मुम्बई पुलिस की पहल के बारे में मीडिया में आई खबरों से पता लगा ।

हाकिम ने पिछले हफ्ते यहां एक समारोह में मुम्बई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह द्वारा शुरू किए गए मिशन मृत्युंजय के बारे में छपी एक खबर का उल्लेख किया ।

उन्होंने एक रिपोर्ट का भी उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि योजना आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई है ।

हाकिम ने कहा, योजना के तहत प्रत्येक कॉलेज में मिशन मृत्यंजय क्लब स्थापित किया जाएगा । आयोग जानना चाहता है कि क्या सरकार ने ऐसी योजना शुरू करने को मंजूरी दी है ।

उन्होंने यह उल्लेख करते हुए पुलिस का हवाला दिया कि 1992 के दंगों के दौरान मुम्बई में हथियार एवं गोला बारूद चुंगी नाकों पर भ्रष्टाचार की वजह से पहंुचा था । हाकिम ने कहा कि आज भी भ्रष्टाचार के चलते फर्जी राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र और पैन कार्ड बनाए जा रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement