Business Standard
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी
अन्य समाचार आतंकवाद से मुकाबले को समर्थन देने में भारत का इरादा पक्का: अनंत कुमार
'

आतंकवाद से मुकाबले को समर्थन देने में भारत का इरादा पक्का: अनंत कुमार

PTI

- October,17 2012 9:04 AM IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष एच एन अनंत कुमार ने कहा है कि भारत वैश्विक शांति के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवाद से मुकाबले को समर्थन देने के प्रति भी उसका इरादा पक्का है ।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 67वें सत्र के दौरान अपने एक संबोधन में कुमार ने कहा, भारत वैश्विक शांति, मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवाद से मुकाबले के प्रति भी उसका इरादा पक्का है ।

अपना भाषण शुरू करने से पहले कुमार ने मौजूद सभी लोगों का अभिवादन कन्नड़ भाषा में किया ।

इस सत्र में रवांडा और पूर्व युगोस्लाविया के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरणों की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी ।

कुमार ने कहा, मैं युगोस्लाविया पर बने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण :आईसीटीवाई: के अध्यक्ष न्यायाधीश मेरॉन और रवांडा पर बने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण :आईसीटीआर: के अध्यक्ष न्यायाधीश जोएनसेन को उनके प्रस्तुतीकरण और न्यायाधिकरणों के काम में तेजी लाने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement