Business Standard
Advertisement
दाम वही, सामान कम! FMCG कंपनियों ने पैकेट का वजन 8-11% तक घटाया, निवेशकों के लिए किन शेयरों में मौका?सीमा पर घुसपैठ की तुरंत होगी पहचान! RRP डिफेंस और ESC BAZ ने मिलाया हाथ, लाएगी डायमंड AI सर्विलांस तकनीकसोना खरीदने पर PM मोदी की बड़ी अपील, कहा- जरूरत न हो तो गोल्ड खरीदने से बचेंNPS में पैसा लगाते हैं? 30 दिन में बदल सकते हैं स्कीमों के नाम, जानें नए नियमशेयर बाजार की तेजी से बढ़ा ‘लखपति क्लब’, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां हुईं 119GST से अगस्त में बंपर कमाई! कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के करीब; फिर क्यों धीमी रही नेट ग्रोथ?₹609 का शेयर जा सकता है ₹880 तक! जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, बताया तेजी का ट्रिगरमुंबईकरों पर महंगाई की दोहरी मार! CNG-PNG के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाहवाई सफर पर बढ़ेगा खर्च! ATF 5.46% महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ेIPO Alerts: आज से खुला दीपा ज्वेलर्स का इश्यू, GMP करीब 31% चढ़ा; पैसा लगाएं?
अन्य समाचार दिल्ली, मुंबई दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों में शुमार
'

दिल्ली, मुंबई दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों में शुमार

PTI

- September,14 2012 9:43 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली और वित्तीय केंद्र मुंबई को एक सर्वेक्षण में दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों में शुमार किया गया है। इन दो महानगरों में कई वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य सबसे निचले स्तर पर है।

स्विस बैंकिंग कंपनी यूबीएस द्वारा कराए गए एक अनुसंधान के मुताबिक, सबसे महंगे शहरों की सूची में दिल्ली और मुंबई निचले पायदान पर हैं। इस सर्वेक्षण में दुनियाभर के 72 शहरों को शामिल किया गया है।

अध्ययन में कहा गया है, दिल्ली और मुंबई में कई वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य सबसे निचले स्तर पर है। वहीं दूसरी ओर ओस्लो, ज्यूरिख और तोक्यो को दुनिया के शीर्ष सबसे महंगे स्थानों में शामिल किया गया है।

अध्ययन में जहां जिनीवा और कोपेनहैगेन को शीर्ष पांच सबसे महंगे शहरों में शुमार किया गया है, वहीं सोफिया, मनीला, बुचारेस्ट, मुंबई और दिल्ली को सबसे निचले पायदान पर रखा गया है।

अध्ययन में 122 वस्तुओं तथा सेवाओं की कीमतों का अध्ययन कर इन शहरों की क्रय शक्ति का विश्लेषण किया गया है।

अध्ययन के अनुसार औसत सर्वाधिक वेतन तथा क्रय शक्ति के मामले में ज्यूरिख दुनिया में शीर्ष स्थान पर है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement