Business Standard
Advertisement
TRAI कर रहा एयरटेल, जियो की Vi के खिलाफ शिकायत की जांच, MNP में कथित गड़बड़ियों का मामलाथोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92% पर, खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दामSGB 2019-20 सीरीज X ने दिया 264 फीसदी रिटर्न, RBI ने 15,328 रुपये प्रति यूनिट तय किया एग्जिट प्राइसडीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, AI कंटेंट को लेकर केंद्र की याचिका पर सुनवाईएक साल में 52% की गिरावट, अब ₹1,303 करोड़ का ऑर्डर मिलने से फोकस में KEC Internationalइलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टम
अन्य समाचार उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पार्क विकसित करने के लिये गेल का समझौता
'

उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पार्क विकसित करने के लिये गेल का समझौता

PTI

- September,06 2012 6:03 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के औरया जिले में प्लास्टिक पार्क विकसित करने के लिये उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम

गेल की यहां जारी विग्यप्ति के अनुसार सहमति पत्र पर गेल के निदेशक :विपणन: प्रभात सिंह और निगम के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह ने हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही गेल उत्तर प्रदेश में अपने पाटा पेट्रोरसायन संयंत्र की पोलिमर उत्पादन क्षमता 4,10,000 टन से बढ़ाकर 9,00,000 टन सालना कर रहा है। पोलिमर प्लास्टिक के लिये मुख्य आवश्यकता होती है।

निगम की राज्य में प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाइयों के लिये बड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना है और औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिये निगम जल्द ही एक विशेष कंपनी शुरु करेगा।

वक्तव्य में कहा गया है इस औद्योगिक क्षेत्र के लिये कुल 314 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है और निगम ने क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण तथा औद्योगिक केन्द्र को विकसित करने में काफी निवेश पहले ही कर लिया है।

गेल क्षेत्र की प्लास्टिक इकाइयों को कच्चा माल उपलब्ध करायेगी। प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाइयों को तकनीकी समर्थन भी देगा और औद्योगिक इकाइयों की जरुरतों के लिये पालीमर भंडारगृह भी बनायेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक निगम इसमें जमीन, सड़क परिवहन और जलापूति जैसी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करायेगा। निगम ने क्षेत्र में कारखाना लगाने के लिये अखिल भारतीय प्लास्टिक विनिर्माता संघ के साथ भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement