facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

केंद्र ने पुणे मेट्रो और महाराष्ट्र-गुजरात में रेलवे विस्तार के लिए ₹12,638 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर कीं

Advertisement

मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत लाइन 4 (खराड़ी-हडपसर-स्वरगेट-खड़कवासला) और लाइन 4ए (नल स्टॉप-वारजे-माणिक बाग) को मंजूरी दे दी है

Last Updated- November 26, 2025 | 11:11 PM IST
Indian Railway

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुणे मेट्रो और महाराष्ट्र व गुजरात में रेलवे के आधारभूत ढांचे के विस्तार लिए 12,638 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर कीं।

मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत लाइन 4 (खराड़ी-हडपसर-स्वरगेट-खड़कवासला) और लाइन 4ए (नल स्टॉप-वारजे-माणिक बाग) को मंजूरी दे दी है। यह लाइन 2ए (वनाज-चांदनी चौक) और लाइन 2बी (रामवाड़ी-वाघोली/विट्ठलवाड़ी) को मंजूरी मिलने के बाद दूसरे चरण के अंतर्गत स्वीकृत दूसरी बड़ी परियोजना है।

इन स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लंबाई 31.6 किलोमीटर है और इसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसमें 4 और 4ए लाइन पूर्व, दक्षिण व पश्चिम पुणे में आईटी केंद्रों, वाणिज्यिक क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों व आवासीय समूहों को जोड़ेगी। इस परियोजना के 9,857 करोड़ रुपये की लागत से पांच वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए केंद्र, महाराष्ट्र सरकार और बहुपक्षीय एजेंसियां संयुक्त रूप से धन मुहैया करवाएंगी।

लाइन 4 और 4A पर संयुक्त रूप से दैनिक यात्रियों की संख्या 2028 में 4.09 लाख, वर्ष 2038 में करीब 7 लाख और 2058 तक 11 लाख से अधिक होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल ने 2,781 करोड़ रुपये की दो रेलवे लाइन विस्तार परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। इनमें देवभूमि द्वारका (ओखा)-कनालस दोहरीकरण और बदलापुर-कर्जत तीसरी और चौथी लाइन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement