Business Standard
Advertisement
RBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारी
अन्य समाचार उत्तराखंड आपदा : वायुसेना ने विशेष विमान तैनात किए
'

उत्तराखंड आपदा : वायुसेना ने विशेष विमान तैनात किए

PTI

- June,22 2013 9:03 PM IST

थलसेना ने करीब दस हजार जवानों को बचाव अभियान में लगा रखा है वहीं वायुसेना ने 50 हेलीकाप्टर और विमानों की तैनाती की है ताकि पांच दिनों से अधिक समय से वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

वायुसेना ने अब तक 150 उड़ानों से करीब 1400 लोगों को विभिन्न स्थानों से बाहर निकाला है। इन स्थानों में केदारनाथ और गौरीकुंड क्षेत्र शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने यहां एक विग्यप्ति में कहा कि पहला सी..130जे विमान आज सुबह खराब मौसम के बावजूद धरासु में उतारा जहां उतरने का क्षेत्र सिर्फ 1300 फुट लंबा है। इस विमान से 8000 लीटर ईंधन निकालकर एक टैंकर में रखा गया।

विग्यप्ति के अनुसार इससे अभियान में शामिल वायुसेना के प्रयासों को मदद मिलेगी तथा अधिक ईंधन की आपूर्ति हो सकेगी।

तीन सी..130जे विमानों का इस्तेमाल लोगों को निकालने में किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल लोगों को धरासु से हिंडन एयरबेस लाने में भी किया जा रहा है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement