Business Standard
Advertisement
TCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना: पेपर लीक बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश50 हजार रुपये से कम का लोन लेने वालों पर क्यों बढ़ी नजर? रिपोर्ट ने बताए बड़े जोखिमSwiggy ने विदेशी हिस्सेदारी घटाई! Eternal बढ़ा रही नेटवर्क… किसका प्लान ज्यादा दमदार?ITR Filing 2026: अभी तक नहीं भरा ITR? आखिरी समय में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है टैक्स का झंझटDDA की नई हाउसिंग स्कीम: ₹33 लाख से शुरू फ्लैट, 25% छूट का मौकाSBI Funds Management Share Price: लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में IPO प्राइस से नीचे फिसला शेयर, हाई से 8% तक टूटा
अन्य समाचार सोने की चोरी के लिए जौहरी को 28 . 49 लाख रुपये चुकाएगी बीमा कंपनी
'

सोने की चोरी के लिए जौहरी को 28 . 49 लाख रुपये चुकाएगी बीमा कंपनी

PTI

- July,09 2012 6:45 AM IST

देश के शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को मुंबई स्थित एक जौहरी को 28 . 49 लाख रूपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है ताकि 12 साल पहले उनके दुकान से 6 . 8 किलोग्राम सोने के आभूषण की चोरी से हुए नुकसान की भारपाई हो सके ।

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग :एनसीडीआरसी: ने भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि बीमा कंपनी द्वारा मुंबई के आभूषण व्यापारी चंपकलाल हंसराज शाह के दावे को खारिज किया जाना न्यायोचित नहीं था, खासतौर से जब सर्वेक्षक ने नुकसान का आकलन किया था ।

न्यायमूर्ति एस. सी. जैन की अध्यक्षता में पीठ ने बीमा कंपनी को यह भी बताया कि अगर वह सर्वेक्षक के निष्कर्ष संतुष्ट नहीं थी तो उसे दावे को खारिज करने से पहले एक अन्य सर्वेक्षक को नियुक्त करना चाहिए था ।

आयोग का फैसला 2003 में दायर की गई शाह की याचिका पर आया जिसमें आरोप लगाया गया कि बीमा कंपनी ने मनमाने ढंग से उसके दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया कि सोने के आभूषणों को सेंधमार रोधक तिजोरी में नहीं रखा गया था जबकि वह 1995 से हर साल बिना किसी समस्या के अपनी पॉलिसी का नवीकरण करा रहा था ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement