Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार उत्तराखण्ड हेलीकाप्टर हादसे में शहीद जवानों के परिजन को 20-20 लाख की मदद
'

उत्तराखण्ड हेलीकाप्टर हादसे में शहीद जवानों के परिजन को 20-20 लाख की मदद

PTI

- June,26 2013 2:43 PM IST

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तराखण्ड के गौरीकुंड के पास आपदा राहत एवं बचाव कार्य में लगे वायुसेना के एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उस हादसे में शहीद हुए जवानों में उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर निवासी सुधाकर तथा अमेठी के रहने वाले अखिलेश प्रताप भी शामिल है।

अखिलेश ने सुधाकर तथा प्रताप के शोक संतप्त परिजन के प्रति सहानुभूति जाहिर करते हुए उन्हें 20-20 लाख रुपए बतौर मदद की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा के कारण मची तबाही के बाद राहत एवं बचाव कार्य में सेना के जवानों ने अतुलनीय साहस एवं धैर्य का परिचय दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा के वक्त में अपने पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड की मदद करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के पेंशन पर हुए व्यय की धनराशि एकमुश्त देने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि पेंशन पर हुए व्यय के बंटवारे की 350 करोड़ 79 लाख रुपए की धनराशि उत्तराखण्ड सरकार को एकमुश्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। इससे इस पड़ोसी राज्य को पिछले दिनों केदारनाथ तथा बद्रीनाथ समेत कई इलाकों में आयी प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका से निपटने में बड़ी मदद मिल सकती है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST