आधिकारिक तौर पर आज यहां बताया गया है कि प्रदेश के स्वास्थ्य संचालक रहते हुए डा. शर्मा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। उनके खिलाफ एक कंपनी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए नियम विरूद्ध क्षय रोग की दवाएं खरीदने के मामले में अभियोजन की मंजूरी दी गई है।
लोकायुक्त संगठन के सूत्रों का कहना है कि उन्हें जैसे ही यह मंजूरी प्राप्त होगी, डा. शर्मा के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश कर दिया जाएगा।