facebookmetapixel
Advertisement
MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथफ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करेगा, 2030 तक 30,000 का लक्ष्य: मैक्रोंयूके यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत वापसी का समय तय नहीं: माल्याएनवीडिया और एलऐंडटी की साझेदारी, भारत में सॉवरिन गीगावॉट स्तर की एआई फैक्टरी बनेगीFY26 में IPO लिस्टिंग गेन कमजोर, सिर्फ 65% ऑफर ही इश्यू प्राइस से ऊपर खुलेआधुनिक एआई प्रणालियां अच्छी, पर उनमें संगति नहीं : गूगल डीपमाइंड

Meta ने 3 घंटे में कंटेंट हटाने के नियम पर उठाए सवाल, कहा – ‘इतना समय काफी नहीं’

Advertisement

पिछले सप्ताह, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेकनॉलजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियमों में बदलावों को नोटिफाई किया।

Last Updated- February 19, 2026 | 8:32 AM IST

मेटा जैसी कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कंटेंट हटाने के लिए घटाई गई तीन घंटे की टाइमलाइन को लागू करते समय असली कंटेंट और खातों के साथ-साथ ऐसे कंटेंट की संभावना है जिसे कोर्ट के आदेश या किसी सरकारी अधिकारी के आदेश पर हटाने के लिए कहा गया हो। मेटा में पॉलिसी के उपाध्यक्ष एवं उप मुख्य निजता अधिकारी रॉब शर्मन ने यह बात कही।

शर्मन ने मौजूदा एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर एक मीडिया राउंडटेबल में कहा, ‘जब भी हमें सरकार से किसी कंटेंट की जांच करने का अनुरोध मिलेगा, हम खुद उसकी जांच करेंगे और उसे वैलिडेट करेंगे। इसमें बस समय लगता है। अक्सर तीन घंटे में काम पूरा करना मुमकिन नहीं होता।’

पिछले सप्ताह, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेकनॉलजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियमों में बदलावों को नोटिफाई किया, जिसके तहत यह जरूरी किया गया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट इंटरमीडियरीज को अब संदिग्ध कंटेंट को तीन घंटे के अंदर हटाना होगा, जबकि अभी तक यह समय 36 घंटे था। नए नियम शुक्रवार से लागू हो गए हैं।
हालांकि सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज के अधिकारियों और कानूनी जानकारों ने कहा कि नए बदलावों को अधिसूचित करने से पहले सरकार ने कोई औपचारिक सलाह-मशविरा नहीं किया था, लेकिन तब वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि नए बदलाव हितधारकों के फीडबैक के बाद किए गए थे। हितधारकों ने कहा था कि संवेदनशील कंटेंट का प्रचार रोकने के लिए 36 घंटे की टाइमलाइन बहुत ज्यादा है।

शर्मन ने कहा कि कंपनी सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है और उन चुनौतियों को बताने की कोशिश कर रही है जिनका सामना कंपनियों को करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मेटा के पास डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के नियमों और गाइडलाइंस का पालन करने के लिए एक ‘काफी मैच्योर प्रोग्राम’ है।

शर्मन ने कहा, ‘आमतौर पर, जब नए प्राइवेसी नियम अपनाए जाते हैं, तो टाइमलाइन लगभग दो साल की होती है। भारत सरकार ने टाइमलाइन को काफी कम कर दिया है। हम अभी भी यह देखने की प्रक्रिया में हैं कि इसका क्या मतलब होगा।’

पिछले साल नवंबर में अधिसूचित किए गए डीपीडीपी नियमों ने भारत के पहले बड़े डिजिटल प्राइवेसी कानून को लागू किया, जिस पर एक दशक से ज्यादा समय से अलग-अलग रूपों में चर्चा चल रही थी। नवंबर में, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सरकार डीपीडीपी ऐक्ट के तहत अनुपालन समय-सीमा 18 महीने से घटाकर 12 महीने करने के लिए उद्योग हितधारकों के साथ बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement