facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

पश्चिम एशिया संकट तेल कीमतों से जुड़ी चिंता बढ़ी: निर्मला

Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा है कि तेल के बढ़ते दाम चिंता का कारण हैं। सीतारमण ने मोरक्को के शहर मराकेश में जी -20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान यह बात कही।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:14 PM IST
Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने से तेजी से उभरते कई बाजार चिंता में डूब गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा है कि तेल के बढ़ते दाम चिंता का कारण हैं। सीतारमण ने मोरक्को के शहर मराकेश में जी -20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान यह बात कही।

इजरायल और हमास (Israel-Hamas War) के बीच संघर्ष का उल्लेख करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘पश्चिम एशिया में संकट पैदा होने के बाद तेल के दाम को लेकर फिर चिंताएं पैदा हो गई हैं। कई देशों को इस बात की चिंता सता रही कि तेल के दाम बढ़ने से चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं।’

जी 20 समूह के सदस्य देशों के वित्त मंत्री अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (World Bank) की सालाना बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। भारत इस समय जी -20 समूह का अध्यक्ष है और इस साल नवंबर तक अध्यक्षता उसके पास रहेगी।

वित्त मंत्री ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड की वित्त मंत्री कैरिन केलर-सटर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्ष 2024 की शुरुआत में भारत-स्विस वित्तीय वार्ता का पाचवां दौर आयोजित करने पर सहमत हुए।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस वार्ता में फिनटेक (वित्तीय प्रोद्योगिकी), बुनियादी ढांचा क्षेत्र और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के क्षेत्र में सहयोग के मुद्दों को शामिल किया जा सकता है।

दोनों नेताओं की यह बैठक मोरक्को के मराकेश में वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की चौथी जी-20 बैठक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष-विश्व बैंक की सालाना बैठकों के दौरान हुई।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने शेष मुद्दों के समाधान के लिए समझौते पर पहुंचने का भरोसा जताया ताकि भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) और द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) को अंतिम रूप दिया जा सके।

कैरेन ने बीमा क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने में रूचि जतायी। दोनों पक्षों ने भारत-स्विस वित्तीय वार्ता के पांचवें दौर में बीमा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का मुद्दा शामिल करने पर सहमति जताई।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement