facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

टॉरंट की एकमुश्त भुगतान की पेशकश

Advertisement

टॉरंट समूह ने रिलायंस कैपिटल के लिए अपनी बोली में संशोधन किया है।

Last Updated- January 08, 2023 | 3:38 PM IST
reliance

टॉरंट समूह ने रिलायंस कैपिटल के लिए अपनी बोली में संशोधन किया है। टॉरंट समूह ने अग्रिम नकदी के तौर पर 8,640 करोड़ रुपये की अपनी संपूर्ण बोली की पेशकश की है।

टॉरंट द्वारा संशो​धित पेशकश मुंबई में आज हुई लेनदारों की समिति (सीओसी) की बैठक में की गई। टॉरंट की शुद्ध पेशकश वैल्यू 8,640 करोड़ रुपये पर है, लेकिन पूरी रा​शि अब कई वर्षों में अलग अलग भुगतान के बजाय अग्रिम नकद भुगतान के तौर पर की जाएगी।

हिंदुजा समूह ने नीलामी में ऋणदाताओं के लिए 8,110 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन नीलामी के बाद, संशो​धित बोली 9,000 करोड़ रुपये की गई और पूरी 

रा​शि अग्रिम तौर पर चुकाने की पेशकश की गई। ऋणदाताओं ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है और दोनों पेशकशें बोली प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीओसी के समक्ष रखी जाएंगी।

बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि रिलायंस कैपिटल समाधान में चैलेंज मैकेनिज्म नीलामी प्रक्रिया ने सिर्फ एनपीवी (नेट प्रजेंट वैल्यू) रा​शि की बोली की अनुमति दी है, भुगतान शर्तों की नहीं। चैलेंज मैकेनिज्म के बाद ऋणदाताओं और बोलीदाताओं के बीच भुगतान शर्तें बातचीत के अधीन थीं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक अ​धिकारी ने कहा कि टॉरंट समूह द्वारा ऋणदाताओं के अनुरोध के बाद भुगतान शर्तों में बदलाव किया गया है। इसके साथ, टॉरंट चैलेंज मैकेनिज्म प्रक्रिया के साथ पूरी तरह अनुपालन में बनी हुई है। 

3 जनवरी को, टॉरंट समूह को राष्ट्रीय कंपनी वि​धि पंचाट (एनसीएलटी)-मुंबई से अंतरिम राहत मिली। पंचाट ने ऋणदाताओं से अगली सुनवाई तक हिंदुजा समूह की नीलामी बाद पेशकश पर अमल करने को कहा है।

रिलायंस कैपिटल को 8,640 करोड़ रुपये की पेशकश करने वाली टॉरंट ने ऋणदाताओं से हिंदुजा समूह नीलामी-बाद की 9,000 करोड़ रुपये की पेशकश पर ध्यान नहीं देने को कहा था, क्योंकि बाद की पेशकश स्वीकार करने से पूरी चैलेंज मैकेनिज्म प्रणाली प्रभावित होगी और कर्ज समाधान प्रक्रिया में विलंब होगा। टॉरंट बाद में एनसीएलटी चली गई, जिसने हिंदुजा की पेशकश पर रोक लगा दी। इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

ऋणदाताओं को 24,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में विफल रहने के बाद नवंबर 2021 में रिलायंस कैपिटल को कर्ज समाधान प्रक्रिया के लिए भेजा गया था।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement